Headlines

DehradunNews:- चकराता व मसूरी के दूरस्थ क्षेत्र की 122 पोलिंग पार्टियां रवाना

देहरादून –  जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी  सोनिका ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में विधानसभावार बनाए गए, सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण किया।

उन्होंने एआरओ सहित संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। आज प्रातः 08 बजे चकराता विधानसभा का स्ट्रांगरूम सहायक रिटर्निंग अधिकारी चकराता की उपस्थिति में खोला गया तथा ईवीएम को सामग्री वितरण स्थल तक लाया गया।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी  सोनिका ने प्रातः ही महाराणा स्पोर्टस कालेज पंहुचकर समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने विधानसभावार बनाये गए सामग्री वितरण स्थलों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी इस दौरान उन्होंने सामग्री वितरण स्थल एवं कार्मिक उपस्थिति स्थल पर कार्मिकों से संवाद करते हुए कार्मिकों के मंतव्यों को भी सुना।

ये भी पढ़ें:   Smooth journey :- केदारनाथ हेली सेवा होगी हाईटेक, यात्रियों को मिलेगा सुरक्षित और सुगम सफर-यूकाडा

विधानसभा चकराता की दूरस्थ क्षेत्र की 122 पोलिंग पार्टियां गंतव्य स्थल को प्रस्थान कर रही है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी  सोनिका ने गंतव्य स्थल को प्रस्थान कर रही पोलिंग पार्टियों से संवाद करते हुए  चुनाव को सफल पूर्व करने को कहा।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद के 1880 पोलिंग है जिसमें आज चकराता के दूरस्थ क्षेत्र की 122 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई तथा शेष समस्त पोलिंग पार्टियां कल 18 अप्रैल 24 गंतव्य स्थल को प्रस्थान करेंगी।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त मतदाओं से मीडिया के माध्यम से अपील की वे मतदान दिवस 19 अप्रैल को अपने मतदेय स्थल पर जाकर मतदान अवश्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Servicio – Electrician & Electrical Services Template Kit Serving – Service & Business Template Kit Setar – Coworking Space & Startup Office Elementor Template Kit Setir – Driving Courses Elementor Template Kit Setra WooCommerce WordPress Theme Seven – Stylish WordPress Theme Sevenbite – Health and Medical WordPress Theme Sewell – Photography WordPress Theme Shader Carousel WordPress and WooCommerce Plugin Shadow – Responsive & Retina Multi-Purpose Theme