Headlines

DehradunNews:-भिक्षावृत्ति में लिप्त एक महिला व एक पुरुष के विरुद्ध उत्तर प्रदेश भिक्षावृत्ति अधिनियम 1975 के तहत केस दर्ज 

देहरादून –  जनपद में भिक्षावृत्ति पर प्रभावी रोकथाम लगाये जाने के लिए एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून की टीम ने कोतवाली पुलिस की टीम के साथ मिलकर भिक्षावृत्ति पर प्रभावी रोकथाम लगाए जाने के लिए कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत अभियान चलाया गया ।

अभियान के दौरान टीम को कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दर्शन लाल चौक में रेड लाइट पर 01 महिला, 01 पुरुष एवं 03 बच्चे जोकि आने जाने वाले वाहनों के शीशे खटखटाकर लोगों से भीख मांगते हुए मिले, जिससे आम जन को परेशानी हो रही थी एवं यातायात बाधित हो रहा था।

ये भी पढ़ें:   Will Stop 🚏:-  उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब पीरूमदारा में भी रुकेगी

मौके पर टीम द्वारा भीख मांगने वाले पुरुष एवं महिला को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में उत्तर प्रदेश भिक्षावृत्ति अधिनियम 1975 के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया तथा भीख मांगने वाले 03 बच्चों को रेस्क्यू कर मेडिकल परीक्षण के उपरांत बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया,

बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार 01 बालिका को बालिका निकेतन केदारपुरम में तथा 02 बालकों को समर्पण सोसायटी चन्दन नगर देहरादून में दाखिला कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *