Headlines

DehradunNews:- 14 हजार लीटर पैट्रोल से भरे टैंकर में लगी आग हो सकता था बडा हादसा

पैट्रोल से भरे टैंकर में लगी आग फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर पाया काबू।


देहरादून – कन्ट्रोल रूम ने थाना प्रेमनगर को सूचना दी कि केहरी गांव, लॉ कॉलेज के पास मुख्य हाईवे पर पैट्रोल से भरे एक टैंकर में आग लग गई है,

सूचना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तथा फायर स्टेशन देहरादून, सेलाकुई तथा ओ0एन0जी0सी0 से दमकल के वाहन तथा NDRF की टीम मौके पर पहुँची तथा मुख्य हाईवे पर दोनो ओर से रूट डायवर्ट करते हुए।

घटनास्थल पर वाहनों का आवागमन बंद कराया गया। दमकल के वाहनों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए टैंकर में लगी आग पर समय रहते काबू पाया गया।

ये भी पढ़ें:   SIR:- विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम: दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

इस पैट्रोल टैंकर में 14 हजार लीटर पैट्रोल भरा हुआ था। दमकल कर्मियों द्वारा समय रहते आग पर काबू पाया गया, अन्यथा बडी अनहोनी घटित हो सकती थी। आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *