Headlines

DehradunNews:-एक पेड़ माँ के नाम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने लगाया पौधा

देहरादून-  हरेला पर्व के अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी केंद्र,कोटि भानियावाला में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम से पूर्व महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या का आंगनबाड़ी कार्यक्रतियो द्वारा स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि आज उत्तराखंड हरेला पर्व को मना रहा है ,यह पर्व जहां हमे प्रकृति से जोड़ने का संदेश देता है हमे पेडों की महत्ता को समझना चाहिए। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने हर किसी से अपनी माता की स्मृति में एक पेड़ लगाने का आह्वाहन किया जिसे की आज हर कोई स्वीकार कर रहा है।

ये भी पढ़ें:   Inauguration :-कोटद्वार में डाक घर पासपोर्ट सेवा केंद्र का हुआ लोकार्पण 

महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी हो रही है कि वह आज अपनी आंगनबाड़ी बहनों के साथ हरेला पर्व मना रही है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जिस प्रकार पेड़ -पौधे हमे वायु देने का कार्य करते हैं ठीक उसी प्रकार हमारी मां भी हमे जिंदगी जीने का सलीका बताती है।

कहा कि हरेला का पर्व जहां हमे प्रकृति से जोड़ने का अवसर प्रदान करता है तो वहीं यह हमें यह सिखाता है कि किस प्रकार से हम सब अपने आस पास की प्रकृति को संवार सकें।

इस दौरान महिला सशक्तिकरण विभाग के सचिव चंद्रेश कुमार, उपनिदेशक विक्रम सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार व विभाग के अन्य अधिकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Ninja Forms Emma Ninja Forms Excel Export Ninja Forms File Uploads Ninja Forms for AMP Ninja Forms FreshBooks Ninja Forms Front-End Posting Ninja Forms GetResponse Ninja Forms Google Spreadsheet Addon Ninja Forms Help Scout Ninja Forms Highrise CRM