Headlines

DehradunNews:-प्रदेश में पर्यावरण मित्रों के लिए दो लाख की बीमा धनराशि स्वीकृत, वित्त मंत्री ने दिया अनुमोदन

देहरादून -वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रदेश के नगर निकायों में पर्यावरण मित्रों का दर्जा प्राप्त कार्मिकों को दो लाख रुपए की बीमा धनराशि स्वीकृत करने के प्रस्ताव पर अपना अनुमोदन दिया है।

वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि धामी सरकार सिर्फ घोषणाएं ही नहीं करती, बल्कि अपने ही कार्यकाल में उन्हें धरातल पर भी उतारती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के नगर निकायों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को पूर्व में मानदेय में बढ़ोतरी कर सौगात दी थी, जिसमें सभी श्रेणियां के सफाई कर्मियों के मानदेय में एकरूपता लाते हुए 500 रुपये प्रतिदिन किया था।

ये भी पढ़ें:   Committed :- प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार - सीएम धामी 

डॉ अग्रवाल ने बताया कि पर्यावरण मित्रों के लिए एक बार फिर धामी सरकार सौगात लेकर आई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत अब प्रदेश में नगर निकायों में पर्यावरण मित्रों का दर्जा प्राप्त सफाई कर्मचारियों के लिए दो लाख रुपए की धनराशि बीमा के रूप में व्यवस्थित की है। उन्होंने बताया कि इस बीमा राशि का उपयोग स्वीकृत मद में ही किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Real Estate WordPress Theme Real Expert – Responsive Real Estate and Property Listing WP Theme Real Homes – Real Estate Sale and Rental WordPress Theme Real Physical Media: Physical Media Folders & SEO Rewrites in WordPress Real Places – Responsive WordPress Real Estate Theme Real Soccer – Sport Clubs Responsive WP Theme Real Spaces – WordPress Real Estate Theme Real Voice - AI Text to Speech Plugin for WordPress Real 3D FlipBook PDF Viewer WordPress Plugin RealAcre – Real Estate & Property FSE WordPress Theme