Headlines

DehradunNews:-जल संस्थान संविदा श्रमिकों ने किया सचिवालय कूच  

देहरादून- उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ की एक सूत्रीय मांग ठेकेदारी प्रथा को हटाकर उसे सेवायोजन पोर्टल में समायोजित करने का पूर्ण समर्थन करते हुए।

संघ के सचिवालय कूच में आम आदमी पार्टी के जिला व महानगर इकाई के नेता भी शामिल होकर संघ के पदाधिकारियों को अपना समर्थन पत्र सौंपा।

बारिश में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे और शासन प्रशासन और विभाग से तुरंत कार्यवाही करने की मांग की।

महानगर अध्यक्ष शरद जैन ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ की मांग का पूर्ण समर्थन करती है और शासन व विभाग से श्रमिकों की मांग पर तुरंत कार्रवाई की मांग भी करती है।

ये भी पढ़ें:   Identification :- माँ वाराही धाम का होगा भव्य एवं दिव्य कायाकल्प, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री

जिला अध्यक्ष अशोक सेमवाल ने कहा कि हमारी पार्टी श्रमिकों की इस लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और खड़ी रहेगी, हम पहले भी धरना स्थल पर भी संघ को समर्थन दे चुके हैं।

महानगर देहरादून वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील सैनी ने कहा कि संविदा के नाम पर उत्तराखंड सरकार व तमाम विभाग श्रमिकों का शोषण कर रहे है उनकी मेहनत का सही मेहनताना नहीं देते हैं।

और ऊपर से ठेकेदार वेतन लेते ज़्यादा है और उनको कम देते हैं यह सब बंद होना चाहिए।सचिवालय कूच में शामिल रहे देहरादून महानगर अध्यक्ष शरद जैन,

देहरादून जिलाध्यक्ष अशोक सेमवाल ,देहरादून म.वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील सैनी,महासचिव जितेन पंत,चौधरी रविन्द्र कुमार, प्रदेश सचिव शुएव अंसारी , श्यामलाल नाथ कासिम चौधरी, सुशांत थापा,सी पी सिंह, भरत थपलियाल,यामिनी आले,राजेश कुमार,शुभम कुमार,पंकज यादव और संजय कुमार आदि।

ये भी पढ़ें:   Thunderstorm:-चन्द्रशिला-तुंगनाथ क्षेत्र में वज्रपात, दो यात्री घायल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *