Headlines

DehradunNews :- अवैध सम्बंधों को छुपाने के लिये मां ने प्रेमी संग मिलकर कर दी बेटी की हत्या 

माँ ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी युवती की हत्या


देहरादून -चौकी बाजार पर सूचना प्राप्त हुई कि न्यू पटेलनगर क्षेत्र में एक लडकी ने अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर चौकी प्रभारी बाजार पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे, मौके पर मृतका की पहचान ममता पुत्री सुखविन्दर सिंह, निवासी न्यू पटेलनगर देहरादून, उम्र-20 वर्ष के रूप में हुई।

घटना के सम्बंध में परिजनों से जानकारी करने पर मालूम हुआ कि मृतका के पिता सुखविन्दर सिंह दूध सप्लाई का काम करते है, जो घटना के सुबह रोज की भांति प्रातः 04-00 बजे दूध सप्लाई के कार्य से घर से चले गये थे,

प्रातः समय करीब 05:00 बजे मृतक की मॉ हरप्रीत ने मृतका को पंखे पर फांसी लगाकर लटके हुए देखा तो उसने मृतका के शव को नीचे उतारकर अन्य परिजनो को सूचना दी गई। पुलिस ने मृतका के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में भिजवाया गया।

ये भी पढ़ें:   Demolished:-रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर बनी झोपड़ियों को रेलवे,जिला प्रशासन व पुलिस ने ध्वस्त किया 

घटना के सम्बंध में मृतका की मां ने अकेले ही शव को नीचे उतारने की बात पर संदेह होने पर घटना की जांच के लिए प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर ने एक टीम बनाई पुलिस टीम ने घटना के संबंध में मृतका के पिता और अन्य परिजनों व आसपास के लोगो से जानकारी की गई तो उनके द्वारा घटना पर शक जाहिर किया गया,

प्रकरण की गहनता से जांच करने पर पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि मृतका की मॉ हरप्रीत का उसके पडोस में रहने वाले नितिन नाम के व्यक्ति से काफी मिलना-जूलना था, जिसके सम्बंध में मृतका ममता को जानकारी हो गई थी, ममता ने इस सम्बंध में पूर्व में अपने पिता को बताया था।

सुखविन्दर सिंह से जानकारी करने पर उसने भी इस बात की पृष्टि की गई।जिस पर पुलिस ने मृतका की मां व उसके परिचित नितिन को आवश्यक पूछताछ को चौकी लाया गया, उनसे सख्ती से पूछताछ करने पर मृतका की मां ने अपने प्रेमी नितिन के साथ मिलकर मृतका ममता की हत्या करना तथा उसे आत्महत्या दिखाने के लिये चुन्नी के सहारे पंखे में लटका देना स्वीकार किया गया।

ये भी पढ़ें:   Lost Irretrievably :- टिहरी पुलिस ने अपने एक समर्पित, कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ साथी को असमय खो दिया

घटना के संबंध में मृतका के पिता श्री सुखविंदर सिंह द्वारा थाना पटेलनगर पर लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 – 411/24 अंतर्गत धारा 302/201/34 ipc पंजीकृत किया गया।

पुलिस ने पूछताछ व साक्ष्य के आधार पर मृतका की मां हरप्रीत कौर व उसके प्रेमी नितिन को मौके से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया गया कि उसके अपने पडोस में रहने वाले नितिन के साथ उसके अवैध सम्बंध थे, जिसके बारे में उसकी पुत्री ममता को जानकारी हो गई थी। इस बात को लेकर सुखविन्दर व अभियुक्ता के बीच पूर्व में विवाद हुआ था,

नितिन से दोबारा न मिलने की बात कहने तथा अपनी गलती स्वीकार करने पर सुखविन्दर ने उसे माफ कर दिया था, परन्तु 04-05 दिन पूर्व मृतका ममता ने अपनी मां व नितिन को घर में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था तथा अपने पिता व अन्य परिजनों को इस सम्बंध में बताने की बात कही थी,

ये भी पढ़ें:   Demolished:-रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर बनी झोपड़ियों को रेलवे,जिला प्रशासन व पुलिस ने ध्वस्त किया 

जिस पर हरप्रीत कौर व नितिन ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनायी तथा  27 जून 24 की प्रातः सुखविन्दर सिंह के घर से काम पर जाने के बाद  हरप्रीत कौर ने नितिन को कमरे पर बुलाया गया, जहां उन दोनों ने चुन्नी से मृतका का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी तथा उसे आत्महत्या दिखाने के लिये शव को पंखे से लटका दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *