Headlines

DehradunNews:- हरेला पर्व पर एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय पर जॉलीग्रांट में किया गया वृक्षारोपण

देहरादून – उत्तराखंड प्राचीनकाल से अपनी परम्पराओं से प्रकृति प्रेम और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी और प्रकृति की रक्षा की सद्भावना को दर्शाता आया है। इसीलिये उत्तराखंड को देवभूमि और प्रकृति प्रदेश भी कहते हैं। प्रकृति को समर्पित उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला प्रत्येक वर्ष कर्क संक्रांति श्रावण मास के पहले दिन मनाया जाता है।

उत्तराखंड आपदा के प्रति अति संवेदनशील राज्य है, जहाँ आपदाओं के घटित होने की संभावनायें अधिक रहती हैं, इसके लिए प्रकृति संवर्धन व संरक्षण किया जाना नितांत आवश्यक है।

एस डी आर एफ  वाहिनी मुख्यालय में मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट के नेतृत्व में हरेला पर्व को उत्साह व उल्लासपूर्वक मनाते हुए एस डी आर एफ अधिकारियों व कार्मिकों ने वाहिनी परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

ये भी पढ़ें:   Mock Drill:- गौचर में निर्माणाधीन रेलवे टनल में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आयोजित हुई मॉकड्रिल

वृक्षारोपण अभियान में  एस डी आर एफ परिसर में अमरूद, आँवला, जामुन, अशोक, आम, नीम, रुद्राक्ष इत्यादि छायादार व फलदार वृक्षो को रोपित किया गया।

हरेला पर्व के अवसर पर श्वेता चौबे, पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, श्यामदत्त नौटियाल, सहायक सेनानायक, इंस्पेक्टर राजीव रावत, सब इंस्पेक्टर जयपाल राणा इत्यादि अधिकारी व कर्मचारी वाहिनी परिसर में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *