Headlines

Devigram:- मुख्यमंत्री धामी ने खूनी गांव नाम बदला अब होगा देवीग्राम  

पिथौरागढ़ 20 अगस्त 2025।

पिथौरागढ़ जिले में तहसील स्थित ग्राम “खूनी गांव” का नाम बदलकर अब “देवीग्राम” कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री के विशेष प्रयासों से भारत सरकार ने खूनी ग्राम का नाम बदलने की अनुमति प्रदान कर दी है,

इसके बाद उत्तराखंड शासन के राजस्व विभाग ने इसकी विधिवत अधिसूचना जारी कर दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्थानीय निवासी लंबे समय से गांव का नाम बदलने की मांग कर रहे थे,

उनकी भावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने भारत सरकार से अनुमोदन प्राप्त कर अब यह मांग पूरी कर दी है।

अब आधिकारिक रूप से ग्राम “खूनी” को “देवीग्राम” के नाम से जाना जाएगा।

यह कदम राज्य सरकार की जनभावनाओं के प्रति प्रतिबद्धता और सांस्कृतिक संवेदनशीलता का प्रतीक है।

ये भी पढ़ें:   Power Cuts :- सर्दियों में नहीं सताएगी बिजली कटौती, केंद्र ने उत्तराखंड को दी अतिरिक्त बिजली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *