Headlines

Election News:- यह विधानसभा चुनाव तीन परिवारों और जम्मू कश्मीर के नौजवानों के बीच का चुनाव है: मुख्यमंत्री धामी

जम्मू कश्मीर – मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बनी की भूमि ऐतिहासिक संस्कृति और बलिदान की भूमि है। जम्मू कश्मीर में नया अध्याय लिखा जा रहा है। उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर में पहले चरण का मतदान जारी है। जम्मू कश्मीर की जनता बढ़ चढ़कर के मतदान कर रही है। लोगों का लोकतंत्र के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय शुरू हुआ है। राज्य विकास और शांति की ओर आगे बढ़ा है। प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में धारा 370 को समाप्त करने के बाद जम्मू-कश्मीर में विकास की नई लहर आई है। जिसका सीधा लाभ जम्मू की जनता को मिल रहा है। चुनाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि बनी की जनता के आशीर्वाद से निश्चित ही भाजपा प्रत्याशी जीवन लाल चुनाव में विजय प्राप्त करेंगे। जीवन लाल निरंतर बनी की जनता की सेवा में कार्य कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर की जनता विकास को प्राथमिकता देते हुए पूरे राज्य में कमल खिलाएगी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश, एक विधान, एक निशान के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

ये भी पढ़ें:   Inauguration :-कोटद्वार में डाक घर पासपोर्ट सेवा केंद्र का हुआ लोकार्पण 

उनके सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया। उन्होंने कहा इस बार का चुनाव बहुत ऐतिहासिक होने वाला है। आजादी के बाद पहली बार जम्मू कश्मीर में एक झंडे, एक संविधान के नीचे मतदान होने जा रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में किसी भी लाभार्थी को योजनाओं का लाभ देने से पहले उनकी जाति धर्म नही पूछा जाता है। उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रेलवे, बिजली, हर क्षेत्र में तेजी से कार्य गतिमान है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह बनी की जनता का प्रतिनिधित्व दिल्ली में कर रहे हैं, जीवन लाल ज को जिताकर जम्मू-कश्मीर में डबल इंजन की सरकार बनानी है।

ये भी पढ़ें:   Appointment letter:- मानचित्रक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

उन्होंने कहा केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। नेशनल हाईवे, एक्सप्रेसवे, चिनाब ब्रिज, जोजिला टनल, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी टनल, वन्दे भारत ट्रेन, एम्स, आईआईएम, अनेकों परियोजनाएं जम्मू कश्मीर में सुविधाओं को तेजी से बढ़ा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आने वाले पर्यटकों की संख्या ढाई गुना से ज्यादा बढ़ गई है। जम्मू कश्मीर के अंदर मिनिमम टेररिज्म और मैक्सिमम टूरिज्म हो गया है। उन्होंने कहा एक ओर सुरक्षित समृद्ध जम्मू कश्मीर के निर्माण की मोदी जी की गारंटी है।

तो दूसरी ओर कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस जैसे दल की अलगाववाद, धारा 370 को वापस लाने के वादे हैं। जम्मू कश्मीर को विपक्षी दलों ने 30 वर्षो से आतंकवाद और अलगाववाद की भेट चढ़ा दिया है। कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं ने जम्मू कश्मीर को भ्रष्टाचार के दलदल में धकेला।

ये भी पढ़ें:   Character Building :- शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण करना भी है- धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि बनी में चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशियों से विकास कार्य नहीं होंगे। वह महज लोगों के वोट काटेंगे। उन्होंने कहा यह विधानसभा चुनाव तीन परिवारों और जम्मू कश्मीर के नौजवानों के बीच का चुनाव है। कांग्रेस के घोटाले के बारे में देश का बच्चा बच्चा जानता है।

कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस का मकसद जम्मू कश्मीर में आतंकवाद पालकर अपनी दुकान चलाना है। उन्होंने कहा एक समय था जब शाम होते ही अघोषित कर्फ्यू लगा दिया जाता था पर आज चारों ओर शांति है। उन्होंने कहा जो पत्थर पहले पुलिस वालों, सुरक्षा बलों पर फेंके जाते थे, आज उन्हीं पत्थरों से नए जम्मू कश्मीर का निर्माण किया जा रहा है।

इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, भाजपा प्रत्याशी जीवन लाल, जिला प्रभारी जंगवीर सिंह, अजय वीर पाल, उत्तम सिंह, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub EcoPeace – Environment & Ecology NGO Elementor Template Kit EcoPower – Alternative Power & Solar Energy Company Ecotree – Organic Food WordPress Theme Ecova – Eco Environmental WordPress Theme Ecozone – Ecology & Environment WordPress Theme EDD Advanced Permalinks EDD Donation & Tip EDD for AMP EDD Variable License Expiration Dates Edel – Luxury Jewelry Elementor Template Kit