Headlines

GhaghariaNews:-श्री हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अस्वस्थ महिला का SDRF ने किया रेस्क्यू

चमोली  – मंगलवार की देर रात  एस डी आर एफ टीम को पुलिस चौकी घाघरिया के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि श्री हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर एक महिला का स्वास्थ्य खराब है जिसे घाघरिया लाने के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।

यह सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर आशीष तोपाल के नेतृत्व में एस डी आर एफ टीम मौके पर पहुंचकर उस अस्वस्थ महिला को सुरक्षित घाघरिया पहुँचाया गया।

यह महिला श्रद्धालू रविन्द्र कौर, उम्र- 52 वर्ष, निवासी- ऑकलैंड  न्यूजीलैंड से उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन करने के लिए आई थी।

ये भी पढ़ें:   New Direction :- नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन से सीमांत क्षेत्र में साहसिक पर्यटन और विकास की नई दिशा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *