Headlines

वेब सीरिज देखकर मिला लूटने का आइडिया

वेब सीरीज देख दिया लूट की घटना को अंजाम


 

देहरादून – कुलदीप सिंह ने थाना रायपुर पर तहरीर दी कि रायपुर क्षेत्रान्तर्गत ओम धर्मकांटा किसान डेयरी सहस्त्रधारा रोड के पास मोटर साइकिल सवार दो युवकों ने उस तमंचा दिखाकर उनका फोन तथा 05 हजार रूपये लूट लिये। तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में तत्काल अंतर्गत धारा 392 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया।

थानाध्यक्ष रायपुर ने दो अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने  घटनास्थल के आसपास आने जाने वाली सड़क व अन्य स्थानों पर लगे लगभग 40 सीसीटीवी कैमरों को चैक किया और साथ ही पूर्व में लूट के घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों का सत्यापन कर उनकी स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई।

ये भी पढ़ें:   Strong :- सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएंः डॉ. रावत

साथ ही जांच पड़ताल करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम के किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आज  23 फरवरी को सहस्त्रधारा रोड मुख्य मार्ग से पालीटैक्निक की ओर जाने वाले रास्ते से घटना में

शामिल 01 अभियुक्त विक्रम सिंह पुत्र नागेन्द्र निवासी थाना झाले जिला दरभंगा विहार हाल पता राजीव नगर कण्डोली रायपुर दे0दून, उम्र 19 वर्ष को मौके गिरफ्तार करते हुए दूसरे विधि विवादित किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया गया। मौके से अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त तंमचा 12 बोर, एक कारतूस 12 बोर, लूटी गयी धनराशि तथा एक विवो कम्पनी का मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की गई।

ये भी पढ़ें:   Program:- 4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम 

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह दोनों नशे के आदी है तथा अपनी नशे की पूर्ति के लिये  घटना को अंजाम दिया गया था। उन्होंने मोबाइल पर वेब सीरिज देखकर उनके मन में घटना को करने का आइडिया आया था । बरामद तमंचे के सम्बन्ध में अभियुक्तों से अन्य जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। दोनों को अलग-अलग न्यायालय व किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

 

*नाम पता अभियुक्त:-*

 

*बरामदगी का विवरण:-*

 

1- 5000/-रूपये (घटना में लूटी गयी धनराशि)

2- एक मोबाइल फोन (घटना में लूटा गयाा)

ये भी पढ़ें:   Strong :- सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएंः डॉ. रावत

3- एक देसी तमंचा 12 बोर

4- एक अद्द जिन्दा कारतूस 12 बोर

5- एक मोटर साईकिल यू0के0-07-एफआर-1622 (स्प्लेण्डर)

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- उ0नि0 कुन्दन राम, थानाध्यक्ष रायपुर

2- वरि0उ0नि0 गुमान सिंह

3- उ0नि0 मनोज भट्ट

4- हे0का0 दीप प्रकाश

5- का0 सौरभ वालिया

6- कानि0 मनोज कुमार

7- कानि0 हिमांशु कुमार

8- कानि0 विनोद कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *