Headlines

Attacked :- पौड़ी के पोखड़ा में गुलदार ने एक मासूम पर किया हमला

पौड़ी 4 अप्रैल 2026।

पौड़ी के विकासखंड पोखड़ा के कोलागाड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तिमली के भतकोट गांव में गुलदार ने एक मासूम बच्चे को निवाला बनाए जाने की अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक घटना हुई है।

इस दुखद घटना के उपरांत कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ पीडित परिवार से उनके गांव जाकर मुलाकात कर परिजनों का हाल-चाल जाना।

    इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि पार्टी द्वारा लगातार सरकार एवं वन विभाग को पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ते वन्यजीवों द्वारा लोगों के उपर हो रहे हमलों को लेकर चेताया जाता रहा है,

किन्तु सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। परिणाम स्वरूप इस प्रकार की घटनाएं निरंतर बढ़ती जा रही हैं,

जिससे आम जनता के जीवन की सुरक्षा, कृशि व बागवानी पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के कारण कई निर्दोश लोगों की जान जा चुकी है और कई परिवारों को अपूरणीय क्षति का सामना करना पड़ा है।

इसके बावजूद राज्य सरकार और वन विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस एवं प्रभावी कदम नही उठाये गये हैं, जो अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि वन विभाग और सरकार इस गभीर मुद्दे पर पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है,

जबकि पहाडोें में रहने वाले लोगों का जीवन संकट में है, कांग्रेस पार्टी लम्बे समय से इस विषय को उठाती आ रही हैं।

    उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही के चलते पहाड़ों में भय का माहौल बना हुआ है, परंतु इसके बावजूद सरकार द्वारा कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

गणेश गोदियाल ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसी घटनाओं पर शीघ्र प्रभावी रोक नहीं लगाई गई,

तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने को बाध्य होगी। साथ ही पार्टी ने मांग की है कि पीड़ित परिवार को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए।

तथा क्षेत्र में वन्यजीवों के आतंक को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

     गोदियाल ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि उनकी आवाज को सरकार एवं संबंधित विभाग तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

     इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ कांग्रेस नेता कबीन्द्र इस्टवाल, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य पूनम कैन्त्यूरा सहित कई लोग सम्मिलित रहे।

ये भी पढ़ें:   Strict Rules:-रुद्रप्रयाग में चारधाम यात्रा 2026 से पहले होटल-लॉज के लिए दिशा-निर्देश जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub MODO – Crypto Currency Elementor Template Kit Modora - Interior Design & Architecture Service Elementor Pro Template Kit Modula Pro - Best WordPress Image Gallery Moge – Motorcycle Repair & Service Elementor Template Kit Mojado – Mobile Friendly Hotel WordPress Theme Mojito – Digital Agency WordPress Theme Mojuri – Jewelry Store WooCommerce WordPress Theme Moko | Creative Digital Agency WordPress Theme + RTL Ready Molla – eCommerce HTML5 Template Molla | Multi-Purpose WooCommerce Theme