Headlines

HaldwaniNews:- देवभूमि में कंकड़-कंकड़ शंकर और हर स्थल पवित्रता के भाव – मुख्यमंत्री योगी

 

सी एम योगी और  धामी ने हल्द्वानी (नैनीताल) में भाजपा की विजय संकल्प रैली में।


हल्द्वानी – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एम.बी इण्टर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी (नैनीताल) में भाजपा द्वारा आयोजित विजय संकल्प रैली में प्रतिभाग किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवभूमि उत्तराखंड को कोटि कोटि नमन करते हुए बैसाखी, खालसा पंथ स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा देवभूमि का कंकड़ कंकड़ शंकर है।

हर स्थल पवित्रता के भाव से भरा हुआ है।हमारी सरकारों ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच वर्षों से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकाला है। भाजपा समस्या नहीं समाधान में विश्वास करती है। समस्या का नाम कांग्रेस है, जिन्होंने हमेशा देश को समस्या दी।

कांग्रेस ने देश को विभाजन, आतंकवाद, नक्सलवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार, की समस्या दी है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व बदलता हुआ भारत वैश्विक मंच पर 140 करोड़ भारतवासियों को सम्मान दे रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड का नौजवान देश की सीमाओं की रक्षा कर रहा है। जिसकी बदौलत भारत रात में निश्चिंता के साथ सोता है। सरकार सैनिकों के साथ खड़ी है। देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का जाल बिछाया जा रहा है।

उन्होने कहा मेरा बचपन उत्तराखंड में बीता है। पहले पानी की बहुत समस्या होती थी। पर आज 1000 में से 900 घरों में पानी पहुंच गया है। मोदी सरकार ने समस्या के समाधान का रास्ता निकाला है। बीते सालों में गरीब कल्याण, आस्था का सम्मान, विकास , राष्ट्रीय सुरक्षा वैश्विक मंच पर भारत का सम्मान हुआ है ।

ये भी पढ़ें:   Review :-  श्री केदारनाथ धाम में पहुंचकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा, यात्रा को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में

आजादी के बाद मोदी सरकार का कार्यकाल ही स्वर्णिम युग है। बीते 10 वर्ष में भारत ने जिन ऊंचाइयों को छुआ है। उनमें और तेजी आनी है। जिसके लिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को अपना योगदान देना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कश्मीर में धारा 370 कांग्रेस की देन थी। जिसे कांग्रेस कभी नहीं हटा पाती। प्रधानमंत्री ने धारा 370 को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेगा।

उन्होंने कहा उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता पास होने पर कांग्रेस को पीड़ा हो रही है। समान कानून हर नागरिक के लिए तैयार होना ही चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम एवं उनकी पूरी कैबिनेट को यूसीसी लाने पर हार्दिक बधाई दी।

उन्होंने कहा कांग्रेस देश की आस्था का सम्मान कभी नहीं कर पाती। कांग्रेस ने ही अयोध्या में विवाद खड़ा किया। उन्होंने कहा कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट दाखिल किया था जिसमें कहा गया था कि राम और कृष्ण हुए ही नहीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा ने राम और कृष्ण को अपनी विरासत से जोड़ते हुए अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य किया। अयोध्या को देखकर लगता है जैसे त्रेता युग अयोध्या में आ गया हो। अयोध्या, मथुरा, वृंदावन, गोकुल, गोवर्धन, काशी विश्वनाथ जैसे सभी तीर्थों को संवारने का काम किया है।

ये भी पढ़ें:   Pothole Free :-श्री केदारनाथ धाम यात्रा शुरू होने से पहले सड़कें होंगी गड्ढामुक्त- जिलाधिकारी

उत्तराखंड में भी केदारनाथ जी और बद्रीनाथ जी का भव्य निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने किसानों, युवाओं, महिला सशक्तिकरण हर क्षेत्र में कार्य किया है। आज संकट उन्हीं के लिए है जो भ्रष्टाचारी हैं। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा के लिए खतरा बने लोगों की बस जेल या जहन्नुम में जगह है।

आज यूपी में दंगा समाप्त हो गया है, कोई कर्फ्यू नहीं लगता अब कावड़ यात्रा भव्यता से निकलती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा की सरकार में सुरक्षा, समृद्धि, नौजवानों की आजीविका, आस्था का सम्मान, किया जा रहा है।

उत्तराखंड प्रधानमंत्री  की सर्वोच्च प्राथमिकता में रहा है। उत्तराखंड की नदियों का पानी उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में सहायता प्रदान करता है। दोनों राज्य एक दूसरे से रसे बसे हैं। रक्षा उपकरणों का अब भारत निर्यात कर रहा है।

पहले की सरकारों में नेतृत्व का अभाव था। जनता का एक वोट गलत जाता था तो देश में आतंकवाद फैलता था। पर आज जनता के एक वोट ने देश का कायाकल्प कर दिया है।उन्होंने कहा विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों में भारत को पहुंचाने के लिए अजय भट्ट जी को पुनः सांसद तो मोदी को तीसरी बार पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर समस्त नागरिकों की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि योगी जी उत्तराखंड की माटी के ही लाल हैं और उत्तराखंड का हर नागरिक योगी  से बहुत स्नेह करता है।

ये भी पढ़ें:   Pothole Free :-श्री केदारनाथ धाम यात्रा शुरू होने से पहले सड़कें होंगी गड्ढामुक्त- जिलाधिकारी

योगी द्वारा उत्तरप्रदेश में किए गए कार्यों की धमक पूरे भारत में सुनाई देती है। योगी जी की लोकप्रियता इतनी है कि आज देश का बच्चा-बच्चा उन्हे बुलडोजर बाबा के नाम से जानने लगा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि  राज्य सरकार ने भी राज्यहित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं जिन्हें कांग्रेस की सरकार ने तुष्टिकरण के कारण नहीं लिया था। राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित हो गया है।

नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। लैंड जिहाद पर कार्यवाही जारी है। सरकारी नौकरी में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी बनभूलपुरा जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए हमने सख्त दंगारोधी कानून बनाया है।

मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी के सभी मतदाताओं से आग्रह करते हुए कहा कि विकसित उत्तराखंड के विकास के लिए, विकसित भारत के लिए, भ्रष्टाचार के अंत के लिए भाजपा को चुनकर  अजय भट्ट  को विजयी बनाकर नरेन्द्र मोदी  तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण करने में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी  अजय भट्ट, जिला अध्यक्ष भाजपा प्रताप सिंह बिष्ट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, बलवंत सिंह भौर्याल, लोकसभा प्रभारी प्रदीप बिष्ट, विधायक बंशीधर भगत, विधायक सरिता आर्य, राम सिंह कैड़ा, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Payday Loans – Banking, Loan Business and Finance WordPress Theme PayLane Secure Form Gateway for WooCommerce Paylite – Online Payment Gateway Elementor Template Kit Payloan – Banking & Business Loan Elementor Template Kit Paymaster – Multipurpose Payment Gateway Payment Addon for UserPro Payna - Clean, Minimal WooCommerce Theme Payna – Minimal WooCommerce Theme PayPal Button – PayPal plugin for WordPress PayPal Connect Jetpack CRX Addon