Headlines

LandslideNews:-लैंडस्लाइड के चलते नहीं शुरू हो पाई आदि कैलाश यात्रा

धारचूला – बीते शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हुई उसका मूसलाधार बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में कई लैंडस्लाइड और सड़क मार्ग बाधित होने की घटनाएं सामने आई जिनमें से एक आदि कैलाश यात्रा मार्ग में हुआ लैंडस्लाइड भी है।

जिसके कारण 15 सितंबर से शुरू होने वाली आदि कैलाश यात्रा पिछले चार दिनों से शुरू नहीं हो पाई है हालांकि इस यात्रा को करने के लिए यात्रा मार्ग में जो लोग गए थे वह लैंडस्लाइड के कारण रास्तों में फंस गए थे।

जिन्हें प्रशासन ने हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा दिया है जबकि कई यात्री ऐसे हैं जो आदि कैलाश के दर्शन के लिए उत्तराखंड पहुंचे थे लेकिन रास्ते बंद होने की वजह से यात्री कई दिनों से धारचूला में ही रुके हुए हैं।

ये भी पढ़ें:   Stone War:- देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु

जिनके सामने सबसे बड़ी परेशानी यह है कि उन्हें यात्रा मार्ग खुलने और यात्रा शुरू होने के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं मिल पा रही है क्योंकि प्रशासन का कोई भी अधिकारी उन तक नहीं पहुंचा है इन यात्रियों का यही कहना है।

कि यात्रा भले ही बंद है लेकिन कोई भी अधिकारी उन्हें यह तक नहीं बता पा रहा है की यात्रा कब शुरू होगी वहीं राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन का कहना है कि आदि कैलाश यात्रा मार्ग में बड़ा लैंडस्लाइड हुआ है जिसकी वजह से यात्रा बाधित है लेकिन जो यात्री फंस गए थे।

ये भी पढ़ें:   Announcement:-अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर- सीएम धामी

उनका हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर लिया गया है उन्होंने कहा कि जहां तक प्रशासन के यात्रियों के साथ सहयोग की बात है प्रशासन का पूरा सहयोग यात्रियों के साथ है और अगर फिर भी किसी यात्री को दिक्कत है तो उसका संज्ञान जरूर लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *