Headlines

PanchurVarta:- जिलाधिकारी सविन बंसल ने आशा कार्यकत्रियों की समस्याओं का किया समाधान

देहरादून – जिलाधिकारी सविन बंसल ने आशाओं की समस्याओं का अगली ही सुबह संज्ञान लेते हुए ऋषिपर्णा सभागार में आशा कार्यकर्तियों को बुलाकर उनकी समस्याओं को विस्तार पूर्वक सुनते हुए उनकी अधिकतर शिकायतों को मौके पर ही निस्तारण किया। आशाओं को प्रतिमाह मिलने वाले मोबाईल रिचार्ज की धनराशि को सीधे आशाओं के खाते में ट्रांस्फर करने मौके पर ही लिया निर्णय के साथ हेल्प डेस्क का पैसा बढ़ाकर 300 रू करने का शासन को सिफ़ारिश की।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने आशाओं को दून मेडिकल कालेज /चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं को भर्ती कराने में आने वाली समस्याओं के समाधान हेतु वरिष्ठ अधिकारियों की समिति का गठन किया।वही आशाओं को डेंगू काल में स्वयंसेवियों के समान राशि प्रदान करने को सचिव स्वास्थ्य को सिफ़ारिश।

अनावश्यक रूप से भुगतान रोकने की आशाएं स्वयं करेंगी मॉनिटिरिंग, विभागीय भुगतान कांउटर में रोटेशन के आधार बैठेगीं आशाएं।फील्ड कर्मचारियों को कार्य सम्पादन में आने वाली कठिनाईयों का संज्ञान लेंते हुए उसके निराकरण की दिशा कार्य करना सुनिश्चित करें अधिकारी।
जिलाधिकारी भुगतान सम्बन्धी समस्या के समाधान हेतु जिला चिकित्सालय एवं दून मेडिकल कालेज के भुगतान कांउटर पर एक आशा प्रतिनिधि बैठाने के निर्देश दिए ताकि आपसी समन्वय एवं भुगतान सम्बन्धी समस्याएं न रहे।
जिलाधिकारी ने आशाओं के भुगतान लम्बित रहने के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि बजट आने पर तत्काल भुगतान की कार्यवाही की जाएगी,
जिस पर जिलाधिकारी ने आशा कार्यकत्रियों के लम्बित भुगतान के संबंध में मिशन निदेशक एनएचएम से दूरभाष पर वार्ता कर बजट आंवटन समयसीमा निश्चित की, जो इसी सप्ताह भुगतान हो जाएगा। दून मेडिकल कालेज में आशा कार्यकत्रियों के साथ आ रही शिकायतों और समस्याओं के समाधान हेतु समिति का गठन किया गया, जिसमें अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल सुप्रिटेंडेंट और आशा फैसिलिटेटर रहेंगे।
जिलाधिकारी ने आशा कार्यकत्रियों से अपेक्षा करते हुए कहा कि वे अपना कार्य जिम्मेदारी के साथ करें तथा अपना रजिस्टर अद्यतन करें, जनमानस का ध्यान रखें, यदि कोई समस्या हो तो सीधे उनसे मिले।
बैठक अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ निधि रावत, स्वाथ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं आशा कार्यकत्रियों की प्रांतीय अध्यक्ष शिवा दुबे, सहित आशा कार्यत्रियां उपस्थित रही।
ये भी पढ़ें:   Inauguration :-कोटद्वार में डाक घर पासपोर्ट सेवा केंद्र का हुआ लोकार्पण 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub E2Pdf Export To Pdf Tool for WordPress Eagle – Logistics & Transportation WordPress Theme EagleElite – Sports Club WordPress Theme Earls – Restaurant WordPress Theme Earna – Business Consulting WordPress Eastend – Immigration Visa Consulting WordPress Theme Easto – Single Property Theme Easy 360° Product Viewer WordPress & WooCommerce Plugin Easy Custom JS and CSS – Extra Custmization for WordPress Easy Digital Downloads 2Checkout Payment Gateway