Headlines

Pothole Free :-श्री केदारनाथ धाम यात्रा शुरू होने से पहले सड़कें होंगी गड्ढामुक्त- जिलाधिकारी

 रुद्रप्रयाग 28 मार्च 2026।

आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा के सुगम एवं सुव्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने यात्रा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण जवाड़ी बाईपास मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

यह बाईपास जवाड़ी से प्रारंभ होकर रुद्रप्रयाग टनल तक लगभग 3.5 किमी लंबा है, जो केदारनाथ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि बीते मानसून सीजन में इस बाईपास मार्ग को भारी भूस्खलन (भूधसाव) के कारण क्षति पहुंची थी,

जिससे मार्ग प्रभावित हुआ। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व मार्ग को पूर्ण रूप से सुचारु किया जाए,

ताकि आमजन एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि चारधाम यात्रा में प्रयुक्त सभी सड़क मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए।

इसी क्रम में जवाड़ी बाईपास के कुछ हिस्से के मरम्मत कार्य के लिए पूर्व में आरबीएनएल को निर्देश दिए गए थे,

किन्तु यात्रा प्रारंभ होने में कम समय शेष होने के कारण अब यह कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा कराया जाएगा, जिससे कार्य में तेजी लाई जा सके।

उन्होंने जानकारी दी कि मार्ग पर क्रैश बैरियर्स, पैराफिट वॉल्स एवं रिटेनिंग वॉल्स का निर्माण किया जा चुका है।

साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्ग को पूर्णतः गड्ढा मुक्त बनाया जाए,

तथा आवश्यक पैचवर्क एवं मरम्मत कार्य 5 से 10 अप्रैल के मध्य हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए।

जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि उच्च स्तर के अधिकारियों द्वारा भी शीघ्र ही इस बाईपास का निरीक्षण किया जाएगा।

उन्होंने इस कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने की अपेक्षा व्यक्त की।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग ओंकार पांडे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   Review :-  श्री केदारनाथ धाम में पहुंचकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा, यात्रा को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub SEO Engine – Digital Marketing Agency WordPress Theme SEO Friendly Images Pro for WordPress SEO Lounge – Digital Marketing Theme Seocify – SEO And Digital Marketing Agency WordPress Theme SEOCrawler – SEO & Marketing Agency WordPress Seoes – Marketing Agency WordPress Theme Seofy – SEO & Digital Marketing Agency WordPress Theme Seolla - SEO & Digital Marketing Agency Template Kit Seomun | Digital Marketing Agency WordPress Theme SEOPress Pro