Headlines

Target :- मंत्री चौधरी ने स्वयं सहायता समूहों की अध्यक्षों के साथ की बैठक, लखपति दीदी बनाने का दिया लक्ष्य

रुद्रप्रयाग15 जून 2026।

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने विकासखंड जखोली स्थित ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूहों की क्लस्टर लेवल फेडरेशन अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक के दौरान मंत्री चौधरी ने सभी अध्यक्ष बहिनों से उनके समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों, उनके विक्रय और आ रही चुनौतियों पर एक-एक कर चर्चा की।

अध्यक्ष बहिनों ने अपने सुझाव भी मंत्री के समक्ष रखे, जिन पर मंत्री ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मंत्री चौधरी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और महिला सशक्तिकरण का सबसे सशक्त माध्यम हैं।

उन्होंने सभी बहिनों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन,

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, और अन्य स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

मंत्री ने उत्पादों की गुणवत्ता सुधार, आकर्षक पैकेजिंग, ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार मिल रहा है। सभी समूह इस प्लेटफॉर्म से जुड़ें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी समूहों को बैंक लिंकेज, ऋण सुविधा और तकनीकी प्रशिक्षण में प्राथमिकता दी जाए।

साथ ही, समय-समय पर लगने वाले सरस मेलों और प्रदर्शिनियों में इनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि देश की 3 करोड़ बहिनें लखपति दीदी बनें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। जखोली की हर बहिन आत्मनिर्भर बने, यह हमारा संकल्प है।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठेत , मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र रावत , जिला भेषज संघ अध्यक्ष आरती रावत बाल सरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य वाचस्पति सेमवाल,

मंडल अध्यक्ष मेहरबान रावत खंड विकास अधिकारी, एनआरएलएम के जिला एवं ब्लॉक समन्वयक, बड़ी संख्या में सीएलपी अध्यक्ष बहिनें एवं समूह की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

ये भी पढ़ें:   Homage:- मुख्यमंत्री ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *