राजनीतिSignature Campaign :- कांग्रेस पार्टी के पूर्व सैनिक विभाग का अग्निवीर योजना के विरोध मे आयोजित हस्ताक्षर अभियान Panchur Varta25 February 202625 February 202601 mins देहरादून 25 फरवरी 2026। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग द्वारा अग्निवीर योजना के विरोध मे आयोजित हस्ताक्षर अभियान यात्रा के तीसरे चरण की समाप्ति पर आयोजित, पत्रकार वार्ता मे पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी नेगी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उत्तराखंड के पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी के नेतृत्व में चल रहे सेना में चल रही, अग्निवीर भर्ती योजना के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन यात्रा का तीसरा चरण आज सम्पन्न हुआ। 20 फरवरी से 25 फरवरी चली इस यात्रा रथ को उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी मुख्यालय से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया, यात्रा रथ का स्वागत सहसपुर में कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा व कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया। तो विकास नगर में उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया , यात्रा को उत्तरकाशी तक के बड़कोट व सभी कस्बों में स्वागत व सर्मथन मिला। उत्तरकाशी में जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। वहीं टिहरी में प्रताप नगर से कांग्रेस विधायक बिक्रम सिंह नेगी व जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया , नरेंद्र नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अग्निवीर योजना के खिलाफ चल रही यात्रा के समर्थन में बड़ा उत्साह दिखा। मसूरी में पूर्व विधायक जोत सिंह घुनसोला नगर अध्यक्ष अमित गुप्ता सहित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने यात्रा रथ का स्वागत किया। इस यात्रा में कर्नल नेगी ने अग्निपथ / अग्निवीर योजना का विरोध क्यों पर सभी जगह जनसभाओं में विस्तरित जानकारी, कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं व आमजन से साझा की और गांव गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया, उन्होंने कहा कांग्रेस सैनिकों के हित की रक्षा करने के लिए बचनबद्ध है। के नेतृत्व में चल रहे सेना में चल रही। अग्निवीर भर्ती योजना के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन यात्रा का तीसरा चरण आज सम्पन्न हुआ। इस यात्रा में कर्नल नेगी ने अग्निपथ / अग्निवीर योजना का विरोध क्यों पर सभी जगह जनसभाओं में विस्तरित जानकारी कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं, व आमजन से साझा की और गांव गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया, उन्होंने कहा कांग्रेस सैनिकों के हित की रक्षा करने के लिए बचनबद्ध है। पत्रकार वार्ता मे डॉ हरक सिंह रावत, लेफ्टि. गोपाल सिंह गाड़िया, प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह, अमरजीत सिंह, शीशपाल बिष्ट, विनोद चौहान आदि उपस्थित थे। ये भी पढ़ें: Students' Voice:- राहुल गांधी बन्नू स्कूल में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में होंगे शामिल, छात्रों और युवाओं से करेंगे संवाद Post navigation Previous: Trying :-राज्य सरकार ‘विकास भी, विरासत भी’ के संकल्प के साथ अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित होने को निरंतर प्रयासरत- सीएम धामीNext: Source:- मेले केवल मनोरंजन नहीं, हमारी संस्कृति और आर्थिकी के सशक्त स्त्रोत – सौरभ बहुगुणा Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Students’ Voice:- राहुल गांधी बन्नू स्कूल में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में होंगे शामिल, छात्रों और युवाओं से करेंगे संवाद Panchur Varta17 July 202617 July 2026 0
Challenge:- सार्वजनिक मंच पर गोदियाल के साथ डिबेट करने को मैं तैयार – द्विवेदी Panchur Varta15 July 202615 July 2026 0
Fight for Rights :- छात्रों की गूंज-संविधान संवाद के जरिए युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस -डॉ. जयहिंद Panchur Varta14 July 202614 July 2026 0
Answer:- बीकेटीसी अध्यक्ष का बहस की चुनौती देकर भागना बताता है कि अध्यक्ष के पास जवाब नहीं – गोदियाल Panchur Varta14 July 202614 July 2026 0