रेस्क्यूAir Rescue:-कालीशिला में हृदयाघात से अचेत श्रद्धालु का चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किया गया एयर रेस्क्यू Panchur Varta25 July 202625 July 202601 min रुद्रप्रयाग 25 जुलाई, 2026। काली शिला क्षेत्र में शुक्रवार को हृदयाघात के कारण अचेत हुए गुजरात निवासी श्रद्धालु पर्वत भाई (44 वर्ष) का जिला प्रशासन,यूकाडा,डी.डी.आर.एफ., पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से प्रतिकूल मौसम और दुर्गम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू कर हेलीकॉप्टर से देहरादून भेजा गया था। देहरादून मैक्स अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने तत्काल डी.डी.आर.एफ., पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमों को मौके पर रवाना किया। डी.डी.आर.एफ. की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, तथा हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कराया। लगातार बदलते मौसम एवं दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद जिला प्रशासन, एवं यूकाडा के समन्वित प्रयासों से हेलीकॉप्टर को काली शिला पहुंचाकर श्रद्धालु को सुरक्षित एयरलिफ्ट किया गया, और शीघ्र उपचार के लिए देहरादून भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया। पूरे राहत एवं बचाव अभियान में जिला प्रशासन, यूकाडा, डी.डी.आर.एफ., पुलिस, स्वास्थ्य विभाग तथा स्थानीय लोगों ने त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई परंतु श्रद्धालु की जान नहीं बच पाई। ये भी पढ़ें: Rescue:- कोल्हूखेत के पास गहरी खाई में मिला 65 वर्षीय व्यक्ति का शव Post navigation Previous: Immortal Chapter:- कारगिल विजय भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य, अटूट संकल्प और सर्वोच्च बलिदान का अमर अध्याय: मुख्यमंत्रीNext: Marathon:- मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Rescue:- कोल्हूखेत के पास गहरी खाई में मिला 65 वर्षीय व्यक्ति का शव Panchur Varta8 September 20268 September 2026 0
Rescue:-उफनती हुड्डी नदी में फंसे तीन लोगों का एस डी आर एफ ने किया रेस्क्यू Panchur Varta6 September 20266 September 2026 0
Death :- अल्मोड़ा में पुराने मकान की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत Panchur Varta1 September 20261 September 2026 0
accident:- अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा मकान ढहने से मां-बेटी समेत तीन की मौत Panchur Varta1 September 20261 September 2026 0