Headlines

Evidence :- वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज, देहरादून में गड़बड़ी के सबूत पेश

 देहरादून 5 सितम्बर 2025।

 एआईसीसी सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने देशभर में चल रहे “वोट चोरी के खिलाफ अभियान” के तहत कांग्रेस भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

एआईसीसी सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने नगर निकाय चुनावों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए कई सबूत भी मीडिया के सामने रखे।

कांग्रेस नेता करण महारा ने कहा कि देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड में वोटर लिस्ट में धांधली और फर्जी वोटिंग की शिकायतें सामने आई हैं।

उन्होंने बताया कि इस मामले की पड़ताल के लिए पार्टी ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई थी और करीब 4,000 आरटीआई दाखिल कीं।

मगर अधिकतर आरटीआई के केवल अधूरे जवाब मिले, जिससे यह साफ होता है कि सच्चाई छिपाई जा रही है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस ने ऐसे दस्तावेज और आंकड़े भी दिखाए, जिनसे कथित तौर पर मतदाता सूची में गड़बड़ी और फर्जी नाम जोड़े जाने का खुलासा होता है।

पार्टी ने चुनाव आयोग से इस पर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस ने जनता से भी अपील की कि वोट की पवित्रता बनाए रखने में सबको आगे आना होगा।

पार्टी का कहना है कि लोकतंत्र को कमजोर करने वाली ताकतों को बेनकाब करना अब जनता और संस्थाओं की साझा जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें:   Responsibility :- कोर कमेटी ने सीएम, प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री संगठन को सौंपी राज्यसभा उम्मीदवार पैनल की जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *