Headlines

Bill :- राजपाल ने उत्तराखंड में अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक को मंजूरी दी

देहरादून 7 अक्टूबर 2025।

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म होने जा रहा है उसके स्थान पर मदरसा संचालकों को उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता लेनी होगी।

और उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड से संबद्धता लेनी होगी।

इस आशय के बिल पर उत्तराखंड के राज्यपाल पूर्व लेफ्ट जनरल गुरमीत सिंह ने अपने हस्ताक्षर करते हुए मंजूरी प्रदान कर दी।

जानकारी के मुताबिक राज्यपाल ने बिल पर हस्ताक्षर करने से पहले राज्य के अल्पसंख्यक प्रतिनिधि मंडलों के साथ व्यापक चर्चा की थी।

जिनमें सिख,मुस्लिम, जैन, ईसाई, बौद्ध आदि धर्मों के लोग शामिल थे।

स्मरण हो कि गैरसैंण में आयोजित मानसून सत्र के दौरान अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक-2025 को पारित किया गया था।

और उसके बाद इसे मंजूरी के लिए राजभवन भेजा गया था मंजूरी मिलने के बाद इस विधेयक के कानून बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

इस विधेयक के अंतर्गत उत्तराखंड में अल्पसंख्यक समुदायों की शिक्षा के लिए एक प्राधिकरण का गठन किया जाएगा, जो अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों को मान्यता प्रदान करने का कार्य करेगा।

साथ ही, विधेयक में यह प्रावधान भी किया गया है कि मदरसे जैसे अल्पसंख्यक शिक्षा संस्थान अब उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त करनी होगी ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में सभी अल्पसंख्यक बच्चे एक समान शिक्षा 2026 के जुलाई सत्र से पढ़ेंगे,

मदरसा बोर्ड खत्म हो जाएगा और उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अंब्रेला के नीचे मुस्लिम सिख ईसाई बौद्ध जैन शिक्षण संस्थाएं आएंगी।

देवभूमि में तुष्टिकरण की शैक्षिक नीति का अंत होने जा रहा है। सभी बच्चे राष्ट्रीय पाठ्यक्रम और नई शिक्षा नीति से जुड़ेंगे।

ये भी पढ़ें:   DJ Beats :-श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में प्रिंयका मेहर का जादू और डीजे बीट्स का धमाका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Pejwan – SEO & Digital Marketing Agency Template Kit Pekko – Minimal Dark WordPress Theme Pendulum – Beat Producers, DJs & Events Theme for WordPress PenNews - Multi-Purpose AMP WordPress Theme Pepe – Building & Construction Business Services Elementor Template Kit Pepeka – WooCommerce Theme Perbra - Car Auto Care & Detailing Elementor Template Kit Perez – Personal Portfolio WordPress Theme Perfect WooCommerce Brands Perfetto – Premium Real Estate WordPress Theme