Headlines

Flag Off :-मार्डन बनता आधुनिक इंटेसिंव केयर सेंटर मिली 41 सीटर बस की सौगात डीएम ने दिखाई हरी झण्डी

देहरादून 01 मई 2026।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में जनपद देहरादून में बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन एवं बच्चों के पुनर्वास हेतु प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी है।

इसी क्रम में बाल भिक्षावृत्ति निवारण प्रयास/ आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर, साधु राम इंटर कॉलेज,

राजा रोड देहरादून में पंजीकृत बच्चों को विद्यालय लाने एवं ले जाने हेतु 41-सीटर बस को जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा डीएमएफ फंड से बच्चों के स्कूल आने जाने तथा रेस्क्यू हेतु 41 सीटर बस दी गई है।

इससे पूर्व जिला प्रशासन ने भिक्षावृत्ति, बाल मजदूरी में संलिप्त बच्चों के रेस्क्यू 03 गाड़ियां पहले दी गई हैं।

 जिलाधिकारी द्वारा इंटेंसिव केयर सेंटर में अब तक रेस्क्यू किए गए कुल 369 बच्चों के शैक्षणिक पुनर्वास की विस्तृत समीक्षा की गई।

अभियान के अंतर्गत 200 बालक/बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ते हुए विद्यालयों में प्रवेश दिलाया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर बच्चों की निगरानी एवं त्वरित रेस्क्यू के लिए 15 होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई है।

जिले में संचालित आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर को बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है।

कम्प्यूटर शिक्षा, खेलकूद गतिविधियां,संगीत प्रशिक्षण, योग अभ्यास,पुस्तकालय (लाईब्रेरी) आदि सुविधाओं के माध्यम से भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों को न केवल रेस्क्यू किया जा रहा है,

बल्कि उन्हें मुख्यधारा में लाकर उनके सर्वांगीण विकास एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

 जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि बाल भिक्षावृत्ति के विरुद्ध अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।

तथा रेस्क्यू के बाद बच्चों के पुनर्वास, शिक्षा एवं कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए।

साथ ही, सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाए जाने पर बल दिया।

 इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट,

अध्यक्ष/सदस्यबाल कल्याण समिति  नमिता मंमगाई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार,

मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार,

जिला पूर्ति अधिकारी के के अग्रवाल, जिला कमांडेंट होमगार्ड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि/सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *