Headlines

Asha Conference:-उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा लिंक वर्कर्स सम्मानित हुई

देहरादून-राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत देहरादून में जनपद स्तरीय आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन में जनपद की 500 से अधिक आशा कार्यकत्रियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार उत्कृष्ट कार्य करने वाले आशा लिंक वर्कर्स को सम्मेलन में कैश अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक  खजानदास, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ सुनीता टम्टा, एनएचएम निदेशक डॉ मनु जैन तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर  खजानदास ने आशा कार्यकत्रियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आशा कार्यकत्रियां सामुदायिक स्वास्थ्य व्यवस्था की बुनियाद हैं। आशा लिंक वर्कर के बिना सृदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था की कल्पना नहीं की जा सकती।

ये भी पढ़ें:   Free Camp:- देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण चिन्हीकरण शिविर 21 से

उन्होंने आश्वासन दिया कि आशा कार्यकत्रियों के मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि में सम्मानजनक बढ़ोत्तरी हेतु वे राज्य सरकार से वार्ता करेंगे।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ0 सुनीता टम्टा ने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य तंत्र में मातृत्व स्वास्थ्य एवं शिशु स्वास्थ्य की बेहतरी की दिशा में आशा कार्यकत्रियों को सकारात्मक एवं बुनियादी योगदान रहा है।

समुदाय में जागरूकता फैलाने से लेकर लाभार्थियों तक स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाने में आशा अहम कड़ी सिद्ध हुई हैं। विभागीय स्तर से भी आशा की प्रोत्साहन राशि को बढ़ाने हेतु शासन स्तर पर वार्ता करेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *