स्वास्थ्यHealth Camp:-गांधीग्राम में आयोजित किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर Panchur Varta3 October 20253 October 202501 min देहरादून 3 अक्टूबर 2025। स्वास्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आज देहरादून के शहरी क्षेत्र गांधीग्राम में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ शिविर में 208 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं हेतु चिकित्सकों की तैनाती श्री महंत इंद्रेश चिकित्सालय तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीग्राम द्वारा की गयी। शिविर में लाभार्थियों को फिजिशियन, स्त्री रोग,शिशु रोग, चर्म रोग,रक्त जांच, गैर संचारी रोगों से संबंधित जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। निःशुल्क औषधि वितरण भी शिविर में किया गया। शिविर में नोडल अधकारी ए.सी.एम.ओ. डॉ प्रदीप राणा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सक डॉ शेफाली वर्मा, महंत इंद्रेश चिकित्सालय से डॉ. अंशिका, डॉ0 अनुपम जोशी, डॉ0 मानसी सिंह, पीआरओ विवेक शर्मा सहित क्षेत्रीय आशा कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं। ये भी पढ़ें: World Thyroid Day :-श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में बिना निशान वाली थायरॉयड सर्जरी की सुविधा उपलब्ध Post navigation Previous: Weapon worship:- विजयदशमी के पावन पर्व पर एस एस पी ने पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया Next: Clean Festival:-नगर निगम का सफाई स्वच्छोत्सव पखवाड़ा हुआ समाप्त Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
World Thyroid Day :-श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में बिना निशान वाली थायरॉयड सर्जरी की सुविधा उपलब्ध Panchur Varta25 May 202625 May 2026 0
Heat Stroke 🥵 :- हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, प्रत्येक चिकित्सा इकाई में हीट स्ट्रोक रूम बनाने के निर्देश Panchur Varta23 May 202623 May 2026 0
Inspection :- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का सीएचसी रायपुर पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा Panchur Varta22 May 202622 May 2026 0
Notice to Hospitals :- बिना पंजीकरण किए संचालित तीन अस्पताल कराये बंद, मौके पर डॉक्टर व स्टाफ ना मिलने पर तील अस्पतालों को नोटिस Panchur Varta22 May 202622 May 2026 0