Headlines

Health Camp :-सेलाकुई में रविवार को लगेगा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, मिलेगी मुफ्त स्वास्थ्य जांच और कानूनी सहायता

देहरादून 04 सितंबर 2026।

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून,

द्वारा आगामी 6 सितंबर 2026 (रविवार) को सेलाकुई में एक विशाल “बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर” आयोजित किया जाएगा।

यह नि:शुल्क शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक जय कम्युनिटी सेंटर, सेलाकुई,

तथा पीएम श्री शहीद सत्येंद्र चौहान अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, सेलाकुई के परिसर में आयोजित होगा।

शिविर का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य सेवाएं और विधिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा दिव्यांगता की जांच की जाएगी और पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।

इसके अलावा अस्थिरोग, मानसिक रोग, स्त्री रोग, ईएनटी तथा फिजिशियन विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श दिया जाएगा।

टीबी जांच के लिए मोबाइल वैन की व्यवस्था भी की गई है, जबकि सिकल सेल एनीमिया और अन्य पैथोलॉजी जांच सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से पात्र लाभार्थियों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने की तत्काल व्यवस्था, नि:शुल्क दवा वितरण,

बच्चों का टीकाकरण तथा दृष्टि परीक्षण (आई स्क्रीनिंग) की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिविर में विभिन्न कानूनी विषयों पर भी जानकारी दी जाएगी तथा जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इससे लोगों को अपने अधिकारों और उपलब्ध कानूनी उपायों के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलेगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और विधिक सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया जा रहा है और इसमें सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

मुख्य बिंदु:

6 सितंबर (रविवार), सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

स्थान: जय कम्युनिटी सेंटर एवं पीएम श्री शहीद सत्येंद्र चौहान अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, सेलाकुई

नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार परामर्श

दिव्यांगता जांच और प्रमाण पत्र जारी

आयुष्मान कार्ड पंजीकरण

टीबी जांच मोबाइल वैन

सिकल सेल एनीमिया एवं पैथोलॉजी जांच

बच्चों का टीकाकरण और दृष्टि परीक्षण

नि:शुल्क विधिक सहायता एवं जागरूकता कार्यक्रम

यह शिविर क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य और कानूनी सेवाओं का लाभ उठाने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।

ये भी पढ़ें:   Wanted Accused:- गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹25,000/- के इनामी अभियुक्त को मुजफ्फरनगर से किया गिरफ़्तार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *