Headlines

Leopard Attacks:-गुलदार के हमले में घायल महिला का मंत्री महाराज ने एम्स पहुंचकर हाल चाल जाना

 ऋषिकेश 11 दिसम्बर 2025।

 सिंचाई और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने एम्स पहुंचकर गुलदार के हमले में घायल पौड़ी गढ़वाल की महिला का हाल चाल जाना और चिकित्सकों से इलाज के बारे में आवश्यक जानकारी हासिल की।

केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज बृहस्पतिवार की सुबह एम्स के ट्राॅमा सेन्टर पहुंचे।

उन्होंने यहां ट्राॅमा आईसीयू में भर्ती पौड़ी गढ़वाल के पोखरा क्षेत्र की रहने वाली महिला कंचन नेगी (29) से मुलाकात कर चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की।

मौके पर मौजूद संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने मंत्री को बताया कि घायल महिला गंभीर स्थिति में एम्स पंहुची है।

और स्थिति नाजुक देखते हुए उसे ट्रॉमा आईसीयू में भर्ती किया गया है।डॉ ने बताया कि ट्राॅमा में सर्जरी के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम महिला का सघन इलाज कर रही है और बराबर निगरानी रख रही है।

उन्होंने बताया कि इलाज में कोई कमी न हो इस पर ध्यान देते हुए जल्द रिकवरी के प्रयास किए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पौड़ी गढ़वाल के पोखरा क्षेत्र में स्थित देवराड़ी तल्ला निवासी महिला कंचन नेगी पर बुद्धवार को घास काटते समय गुलदार ने झपट्टा मारकर हमला कर दिया था।

हमले की वजह से महिला के गले की भोजन नली और सांस नली में गहरे घाव हैं।

गंभीर रूप से घायल कंचन की हालत कि गंभीरता को देखते हुए पौड़ी जिला अस्पताल से बीते रोज ही उन्होंने एयरलिफ्ट कर एम्स पहुंचाया गया था।

एम्स पहुंचें केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने महिला का उपचार कर रही डाॅक्टरों की टीम से इलाज के बावत आवश्यक जानकारी हासिल की,

और उसके परिजनों को इलाज संबन्धित सभी जरूरी मदद करवाने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान ट्राॅमा सर्जन डाॅ. नीरज कुमार, डाॅ रूबी कटारिया और संस्थान के पीआरओ संदीप कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:   Aware:-जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने एच.पी.वी. टीकाकरण के लिए छात्राओं को किया जागरूक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Anayoga – Yoga Teacher & Studio Elementor Template Kit Ancora | Tattoo Salon & Shop WordPress Theme Andaman – Creative & Business WordPress Theme Andaman – Creative & Business WordPress Theme Anders – Design Portfolio WordPress Theme Andier – Responsive One & Multi Page Portfolio Theme Ando – WordPress Blog and CV Theme for Creative Professionals Android News App Anema | Creative OnePage & MultiPage WordPress Theme Anemone – Blog & Magazine Elementor Template Kit