स्वास्थ्यराष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी Panchur Varta23 September 202523 September 202501 min देहरादून 23 सितम्बर 2025। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान धनवंतरि के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए, कहा कि आयुर्वेद प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा एवं जीवन जीने की एक पद्धति है, जिसने सदियों से मानवता को निरोगी जीवन का मार्ग दिखाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड ने आयुष चिकित्सा एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सरकार के सतत प्रयासों और पहल के परिणामस्वरूप लाखों की संख्या में नागरिक आयुर्वेद से लाभान्वित हुए हैं। प्रदेश में आयुर्वेद और योग पद्धति को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके तहत राज्य में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सुदृढ़ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आयुर्वेद और योग की वैज्ञानिक परंपरा हमारे समाज को स्वस्थ, निरामय और सशक्त बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया, कि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा आयुर्वेद के सिद्धांतों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित हों। ये भी पढ़ें: Dedication:-हमारे घरों में जलने वाले दीपों के पीछे सैनिकों का त्याग और उनके परिवारों का समर्पण : मुख्यमंत्री Post navigation Previous: Financial Sanction :-मुख्यमंत्री ने प्रदान की 72.62 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृतिNext: Relief:- डीएम के प्रयासों से आपदाग्रस्त सुदूरवर्ती गांव फूलेत, छमरौली व किमाड़ी पहुंचा खाद्यान्न Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Write The Expiry Date:- त्योहारों के सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य Panchur Varta27 October 202627 October 2026 0
Assurance :- अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन Panchur Varta27 October 202627 October 2026 0
Workshop :- मसूरी में तंबाकू विक्रेता लाइसेंसिंग एवं तंबाकू नियंत्रण पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित Panchur Varta24 October 2026 0
Manthan:-एम्स ऋषिकेश में कल जुटेंगे देशभर के विशेषज्ञ, मधुमेह और हृदय रोगों के समग्र उपचार पर होगा मंथन Panchur Varta23 October 202623 October 2026 0