Headlines

Pulse Polio Campaign:- राष्ट्रीय प्रतिरक्षण अभियान दो बूंद जिंदगी की

  देहरादून 28 जून 2026।

पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिला चिकित्सालय (महात्मा गांधी शताब्दी) में किया गया। इस अवसर पर पोलियो बूथ में जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।

इस अवसर पर मिशन निदेशक डॉ संदीप तिवारी, निदेशक डॉ शिखा जंगपांगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ मनोज कुमार शर्मा,

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ मनु जैन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन एच एम डॉ निधि रावत, वरिष्ठ सर्जन डॉ आर के टम्टा,

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ कुलदीप मर्तोलिया, जिला प्रतिरक्षा अधिकारी डॉ दिनेश चौहान, विश्व स्वास्थ्य संगठन से डॉ विकास शर्मा आदि उपस्थित रहे।

जनपद देहरादून में पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 234600 बच्चों को 1505 बूथों पर पोलियो की खुराक पिलायी जाएगी।

इसके अलावा 1498 टीमों का गठन किया गया है, जो घर घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे।

ये भी पढ़ें:   World Heart Day:- दिल को स्वस्थ रखने का संकल्प, बदलती जीवनशैली में सावधानी जरूरी- डॉ दीक्षित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *