Headlines

Health Camp:- दीपनगर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्रीय जनता ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

देहरादून 02 अक्टूबर 2025।

स्वास्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आज सामुदायिक भवन दीपनगर में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में विनोद चमोली विधायक धर्मपुर तथा उत्तराखंड राज्य औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रताप पंवार ने शिविर का शुभारम्भ किया गया।

विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं हेतु चिकित्सकों की तैनाती कनिष्क चिकित्सालय तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीपनगर द्वारा की गयी।

स्वास्थ शिविर में 110 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

7 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया। शिविर में नोडल अधकारी ए.सी.एम.ओ. डॉ कैलाश गुंज्याल,

अर्बन हेल्थ मैनेजर राकेश बिष्ट व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ वाई एस राणा उपस्थित रहे।

शिविर में लाभार्थियों को लाने में आशा कार्यकत्रियों तथा क्षेत्रीय पार्षद दिनेश सती का विशेष सहयोग रहा।

ये भी पढ़ें:   Balloon Clinic 💭 :-सीएचसी अगस्त्यमुनि में “गुबारा” क्लीनिक शुरू इसमें टाइप-1 मधुमेह रोगियों को मिलेगा निःशुल्क उपचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *