स्वास्थ्यAware:- ब्रेस्ट कैंसर के प्रति सजग रहें महिलाएं- रेखा आर्या Panchur Varta30 October 202530 October 202501 min देहरादून 30 अक्टूबर 2025। दून मेडिकल कॉलेज में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता शिविर में उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। गुरुवार को इस अवसर पर ब्रेस्ट कैंसर विषय पर आयोजित पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिता की विजेताओं को सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मातृशक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सबसे अधिक जलसजग होना होगा, क्योंकि एक स्वस्थ महिला ही मजबूत परिवार, समाज और राज्य की नींव होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की कमी आज भी एक बड़ी समस्या है, जिसके कारण छोटी सी समस्या कई बार विकराल रूप ले लेती है। उन्होंने कहा कि ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे बड़ा उपाय समय पर जांच और जागरूकता है। मंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं का आह्वान किया कि वे भी समाज में महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जब युवा इस दिशा में काम करेंगे, तभी समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना, डॉक्टर रेखा खन्ना, डॉक्टर गीता जैन, डॉक्टर मोनिका, डॉक्टर अर्चना डिमरी सहित कई लोग उपस्थित रहे। ये भी पढ़ें: Don't Panic :- किसी दुर्घटनावश कूल्हे की हड्डियाँ टूट गई हों या फिर खिसक गई हों तो घबराइये मत चले आये एम्स Post navigation Previous: Freeze:- आखिर क्यों बैंक आपका खाता फ्रीज नहीं कर सकताNext: Court:- महालेखाकार उत्तराखंड ने जीपीएफ अदालत का किया आयोजन Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Don’t Panic :- किसी दुर्घटनावश कूल्हे की हड्डियाँ टूट गई हों या फिर खिसक गई हों तो घबराइये मत चले आये एम्स Panchur Varta15 May 2026 0
Penalty:-ऋषिकेश में तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ ने चलाया तंबाकू मुक्त अभियान में 15 लोगों के चालान Panchur Varta15 May 202615 May 2026 0
Cardiac OPD :- सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत Panchur Varta9 May 20269 May 2026 0