Headlines

Fine :- खुले में कूड़ा डालने पर साइट इंचार्ज हटाया गया एवं लगाया गया जुर्माना

 रुद्रप्रयाग 20 मई 2026। सोशल मीडिया में प्रसारित एक वीडियो जिसमें नगर पंचायत गुप्तकाशी के अंतर्गत खुले में कूड़ा डालने का वीडियो प्रसारित हो रहा है। उक्त के संबंध में नगर पंचायत द्वारा स्थिति स्पष्ट करते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गुप्तकाशी भरत पंवार ने बताया कि नवगठित नगर पंचायत…

Read Full News

Allotted:-मुख्यमंत्री के अनुमोदन पर प्रदेश के सभी जनपदों को जिला योजना के अंतर्गत ₹1018.21 करोड़ की धनराशि हुई आवंटित

देहरादून 20 मई 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के पश्चात इस वर्ष के लिये जिला योजना के अंतर्गत सभी जनपदों को विकास कार्यों हेतु कुल ₹ 1018.206 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है। यह धनराशि प्रदेश के सभी 13 जनपदों की आवश्यकतानुसार आवंटित की गई है, जिसमें अनुसूचित जाति उपयोजना के अन्तर्गत…

Read Full News

Rescue:- तेज बारिश के बीच प्रशासन की तत्परता, रातभर चले रेस्क्यू अभियान से हजारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला

रुद्रप्रयाग 20 मई 2026। श्री केदारनाथ धाम यात्रा में 19 मई तक 6 लाख 94 हजार से अधिक श्रद्धालु श्री केदारनाथ दर्शन कर चुके हैं। इस बीच, 19 मई की रात्रि हुई तेज बारिश के कारण सोनप्रयाग–गौरीकुंड मार्ग पर तीन स्थानों पर भूस्खलन होने से यात्रा मार्ग अवरुद्ध हो गया। घटना की सूचना मिलते ही…

Read Full News

New Momentum:- राज्यों के बेहतर समन्वय से ही विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई गति :- सीएम धामी

बस्तर 18 मई 2026‌। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 26वीं बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता की। इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न राज्यों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने, आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, आधारभूत संरचनाओं…

Read Full News

Hill Heritage:- बागेश्वर में बनेगा ‘हिल हेरिटेज’ राज्य अतिथि गृह, पहाड़ी वास्तुकला और आधुनिक सुविधाओं का होगा संगम

देहरादून 19 मई 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुरूप प्रदेश के दूरस्थ जनपदों में आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कुमाऊं मंडल के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले बागेश्वर जिले को जल्द ही एक अत्याधुनिक राज्य अतिथि गृह की सौगात मिलने जा रही…

Read Full News

Grief :- सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री बी सी खंडूड़ी निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

देहरादून 19 मई 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडूड़ी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन एवं समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सार्वजनिक जीवन में भी…

Read Full News

B C Khanduri:- उत्तराखंड की राजनीति के सबसे सख्त, ईमानदार और अनुशासित चेहरों में शामिल रहे बी सी खंडूड़ी का हुआ निधन

देहरादून 19 मई 2026। गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस ने कहा कि उत्तराखंड की राजनीति के सबसे सख्त, ईमानदार और अनुशासित चेहरों में शामिल रहे मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी अब नहीं रहे। सेना की बैठक वर्दी से लेकर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का उनका सफर उत्तराखंड ही नहीं, देश की राजनीति में एक…

Read Full News

Ready :- सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड तक पर्याप्त शटल संचालन, पुलिस एवं प्रशासन मुस्तैद

 रुद्रप्रयाग  19 मई 2026। श्री केदारनाथ धाम यात्रा-2026 में सोमवार को भी श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा समन्वित रूप से व्यवस्थाओं का संचालन किया जा रहा है, जिससे यात्रा सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो…

Read Full News

Temperature🌡️ :- उत्तराखण्ड के मैदानी क्षेत्रों में तापमान में क्रमिक वृद्धि होने की संभावना- मौसम विज्ञान केंद्र

देहरादून 19 मई 2026। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में उत्तराखण्ड के मैदानी क्षेत्रों में तापमान में क्रमिक वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की गई है। विशेष रूप से हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर तथा देहरादून जनपदों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस अथवा उससे…

Read Full News

Courtesy Call :- ब्लॉक प्रमुख संगठन के प्रतिनिधियों ने मंत्री भरत सिंह चौधरी से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून 19 मई 2026।  ब्लॉक प्रमुख संगठन उत्तराखंड के प्रतिनिधियों द्वारा प्रदेश के ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम (MSME), खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री भरत सिंह चौधरी से शिष्टाचार भेंट की गई। इस अवसर पर संगठन के प्रतिनिधियों ने मंत्री भरत सिंह चौधरी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को…

Read Full News