देहरादून-डीसीआर देहरादून के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कालसी से 10 किलोमीटर आगे एक कार (वाहन संख्या-UK 07BQ 8198) खाई में गिर गई है जिसमे रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर पोस्ट डाकपत्थर से एसडीआरएफ टीम ASI सुरेश तोमर के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई ।
उक्त दुर्घटनाग्रस्त कार विकासनगर से कनवा की ओर जा रही थी जो कालसी से 10 किलोमीटर आगे अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से लगभग 800 मीटर नीचे गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें एक महिला व एक पुरुष सवार थे।
एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर कार में सवार महिला जो घायल अवस्था में स्वयं ही रोड हैड पर आ गई थी। महिला सुशीला देवी पत्नी माया सिंह पंवार निवासी ग्राम- कनवा तहसील कालसी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
तथा पुरुष माया सिंह पंवार निवासी ग्राम कनवा तहसील कालसी की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी जिसको खाई से निकालकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
