Headlines

Comment:-कांग्रेस आज करेगी गृहमंत्री अमित शाह के लोकसभा में संविधान निर्माता पर की गई टिप्पणी का विरोध प्रदर्शन

देहरादून – गृहमंत्री अमित शाह के लोकसभा में संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी और उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी के विरोध में,

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय स्तर पर अमित शाह और भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर विरोध जताऐं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन माहरा की ओर से समस्त जिला, महानगर, नगर, एवं ब्लॉक अध्यक्षों से अपील की जाती है।

कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस एससी विभाग के सहयोग एवं समन्वय से  19 दिसंबर 2024 को प्रदेशभर के जिला एवं महानगर मुख्यालयों में अमित शाह और भाजपा का विरोध प्रदर्शन तथा पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित करें।

ये भी पढ़ें:   I liked it:- हरक सिंह रावत का बड़ा हमला, बोले - "धामी मेरी पिच पर आकर खेलने लगे तो मुझे अच्छा लगा"

आप सभी साथियों से अपेक्षा है कि आप अपने जिला/महानगर मुख्यालय में आज 19 दिसंबर 2024 को गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर पर की गई।

टिप्पणी के विरोध में आयोजित अमित शाह और भाजपा के विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *