Headlines

churn:-भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी के नाम पर कर रहे है अंतिम मंथन

देहरादून – उत्तराखंड में निकाय चुनाव के शांखनाद होने के साथ ही प्रत्याशियों और राजनीतिक पार्टियों का जनता के बीच में जाना शुरू हुआ।

हालांकि अभी सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।

भाजपा-कांग्रेस मजबूत चेहरों पर दांव लगाना चाह रही है, जिसको लेकर भाजपा और कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में लगातार बैठकों का दौर जारी है।

भाजपा का पिछले दिनों कुमाऊं मंडल और कल हुई गढ़वाल मंडल की बैठक के बाद आज पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व सांसद के साथ प्रत्याशी को लेकर राय शुमारी होगी।

कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष करन महारा का कहना है प्रत्याशी को लेकर मंथन का दौर जारी है और जल्द ही कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:   Activism:- भाजपा की संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर

तो वही बीजेपी से विधायक खजान दास का कहना है प्रत्याशी को लेकर मंथन का दौर जारी है तीन नाम के पैनल को पार्टी आलाकमान को भेजा जाएगा आज की बैठक के बाद प्रत्याशी पर निर्णय होने की संभावना है और आगामी 24 से 48 घंटे में प्रत्याशी के नाम को सार्वजनिक किया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *