Encounter:- पुलिस के साथ मुठभेड़ में हुआ घायल बदमाश

देहरादून -रायवाला-लालतप्पड़ क्षेत्र मे चेकिंग के दौरान एक टू व्हीलर वाहन सवार बदमाशों द्वारा चेकिंग बैरियर पर पुलिस के रोके जाने पर न रुककर पुलिस के पीछे करने पर पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायर झोंका दिया।

पुलिस टीम बदमाशों के पीछे करते हुए डोईवाला क्षेत्र में सघन चेकिंग कर पुलिस के साथ मुठभेड़ में हुआ घायल बदमाश।

यह मामला थाना क्लेमेंट टाउन में गोकशी के अभियोग का मुख्य अभियुक्त है जिसपर उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश मैं गैंगस्टर सहित व गोतस्करी व गौकशी के साथ कई संगीन अभियोग दर्ज है।

बदमाश की पहचान शहनवाज उर्फ सोनी पुत्र मुनव्वर निवासी मोहल्ला कुरेशियांन गंगोह थाना गंगोह जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश।

ये भी पढ़ें:   Unknown VIP :-अंकिता हत्याकांड मामले में सीबीआई ने दर्ज की अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

बदमाश के विरुद्ध थाना गंगोह में गैंगस्टर एक्ट में अभियोग पंजीकृत है।बदमाश पर देहरादून में थाना रायपुर, थाना पटेलनगर, थाना क्लेमेंटटाउन में पशु क्रूरता, गौकशी के अभियोग दर्ज है।

मुठभेड़ के दौरान बदमाश से हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल व 315 बोर का देसी तमंचा व 1 जिंदा 2 खोखा कारतूस बरामद हुए।मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय डोईवाला लाया गया।

डाक्टर ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जॉलीग्रांट हॉस्पिटल रेफर किया गया।एसएसपी ने  चिकित्सालय जाकर बदमाश के बारे में ली गई जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *