Headlines

Defection:-नहीं हुई मन की तो थाम लिया भाजपा का दमन

देहरादून –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा में तीन निकाय अध्यक्ष की हैट्रिक के बाद कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत तीन बड़े नेताओं का पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद दावा किया कि निकाय मे भी भाजपा की सरकार आ रही है जो कि प्रदेश हित मे शुभ संकेत है।

उन्होंने कहा कि व भाजपा भारतीय जनता पार्टी के विकास के एजेंडे पर जनता का विश्वास बढ़ रहा है और दूसरे दलों से भी लोग भाजपा की ओर रुख कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में योग्य, सभ्य और समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में हुए ज्वाइनिंग में कांग्रेस नेताओं के हाथों में कमल थामने के नामों में प्रदेश उपाध्यक्ष  मथुरा दत्त जोशी, पूर्व उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक और दो बार के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगत सिंह खाती का नाम भी जुड़ गया।

तीनों नेताओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट द्वारा फूलमाला एवं पटका पहनाकर पार्टी की औपचारिक सदस्यता दिलाई गई।

इस अवसर पर अपने संबोधन में सीएम ने कहा, विश्व के सबसे बड़े दल में आप सभी कर्मठ और योग्य व्यक्तियों का स्वागत है। साथ ही विश्वास जताया कि आपकी ऊर्जा और क्षमता का लाभ हमें निकाय चुनावों में मिलेगा।

वहीं उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व की समझ पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा, उनके यहां योग्य और अच्छे लोगों की कोई कीमत नहीं है। प्रदेश की जनता ने हमारे विकास के कार्यों पर मुहर लगाते हुए, 22 के विधानसभा चुनावों में दोबारा जीतने के मिथक को तोड़ा,

निकाय चुनाव में हम बंपर जीत दर्ज करने वाले हैं। जिसका संकेत अभी से मिलने लगा है, जब तीन निकायों देवप्रयाग नगर पालिका एवं दिनेशपुर और नानकमत्ता नगर पंचायत में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी और 40 सभासद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

उन्होंने कहा निकाय चुनावों की यह जीत निकाय क्षेत्रों में विकास के तीसरे इंजन का काम करेगी, जो राज्य को उन्नति एवं राज्यवासियों की प्रगति की रफ्तार को तेज करने में सहायक होगी।

इस मौके प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने सभी लोगों का भाजपा परिवार ने हृदय से स्वागत करते हुए कहा, पार्टी में अभिभावक के नाते में आप सभी के सम्मान का ख्याल रखेंगे। आप सभी ने प्रदेश के विकास में सहभागी बनने के लिए भाजपा में आए है, यह हम सबके लिए खुशी की बात है।

विरोध पार्टी के नेता लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं और अब यह आंकड़ा 15 हजार के पार पहुंच गया है। इसी तरह कांग्रेस से आने वालों का क्रम जारी रहा तो वो दिन दूर नहीं होगा जब कांग्रेस पार्टी मुख्य विपक्षी दल होने की स्थिति में भी नहीं रहेगा।

वहीं भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मथुरा दत्त जोशी ने कहा, मैं अब तक कांग्रेस में पूरी ईमानदारी और क्षमता से कार्य किया है लेकिन वर्तमान में इस सब की वहां कोई कदर नहीं है।

लिहाजा मैंने आज भाजपा की सदस्यता ली है और मैं विश्वास दिलाता हूं कि पूरे मनोयोग से ताउम्र पार्टी की सेवा करता रहूंगा। जिस तरह पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है उसने मुझे बहुत प्रभावित किया है, वहीं भाजपा की कार्यशैली और राष्ट्र प्रथम के सिद्धांतों से प्रेरणा पाकर आज में यहां हूं।

वहीं पिथौरागढ़ से दो बार जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस में शीर्ष पदों पर रहने वाले  जगत सिंह खाती सिंह ने भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री धामी की कार्यशैली और भाजपा के विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी ज्वाइन की है। साथ ही कहा, आगे पार्टी का जो भी निर्देश होगा उसे वे अपनी यथाक्षमता पूरा करने का काम करेंगे।

पूर्व उपाध्यक्ष  बिट्टू कर्नाटक ने पार्टी में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कांग्रेस के अपने अनुभवों और मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, जिनके साथ जिंदगी भर काम किया उन्होंने दुत्कारा और जिनकी आलोचना की उन्होंने हमें गले लगाकर सम्मान देने का काम किया है।

भाजपा की नीतियों और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में मैं अब पूरी निष्ठा से सेवा दूंगा। उन्होंने अल्मोड़ा नगर निगम को लेकर भी आश्वस्त किया कि वहां भाजपा की झोली में बड़े अंतर से हम जीत लेकर आएंगे। वहीं जहां-जहां पार्टी मुझे कहेगी वहां मैं एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा।

इस कार्यक्रम के मौके पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष  मुकेश कोली, प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर सिंह चौहान, जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी राजेंद्र नेगी, कमलेश रमन, सुभाष बर्थवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Discussion – News Portal WordPress Theme Discy - Social Questions and Answers WordPress Theme Disency Creative Digital Agency Elementor Template Kit Dishify – Restaurant WordPress Theme Disho – Grocery Store Elementor Template Kit Disrupt – Tech Startup Business Elementor Template Kit Distance Radius Add-on for WordPress Ditek – Digital Agency Creative Portfolio WordPress Theme Diva – Organic Vegetables & Fruits Elementor Template Kit Divaline – Makeup Artist, Model & Beauty Elementor Template Kit