Headlines

Accident :-पौड़ी के देलचौरी के पास बस दुर्घटना में चार की मौत दस सवारी घायल

पौड़ी – जिला नियंत्रण कक्ष पौड़ी ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि देलचोरी के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

इस सूचना पर पोस्ट श्रीनगर व सतपुली से एस डी आर एफ टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार बस में 22 से 25 लोग सवार बताये जा रहे है।

यह बस GMO की है जिसका नम्बर  UK 12PB- 0177, जो पौड़ी से देलचोरी जा रही थी। स्थानीय पुलिस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए वाहन से 10 घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
एस डी आर एफ टीम ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन आरम्भ कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:   Rescue:-गौरीकुंड के पास गहरी खाई में गिरकर हुआ घायल  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *