Rescue:-अल्मोड़ा जमरानी बैंड धोलाछिना के पास गाड़ी खाई में गिरी दो की मौत एक घायल

अल्मोड़ा-देर रात को प्रातः एसडीआरएफ टीम को डी सीआर अल्मोड़ा के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि जमरानी बैंड धोलाछिना के पास एक वाहन गिर गया है,जिसमे रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

इस सूचना पर पोस्ट सरिया पानी से एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई ।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन जमरानी बैंड धोलाछिना के पास अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। वाहन में 03 व्यक्ति सवार थे। पुष्कर सिंह भंडारी पुत्र गिरिधर सिंह निवासी नौगांव को टीम के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों द्वारा घायल अवस्था में निकाल कर अस्पताल भेज दिया गया था तथा 02 व्यक्तियों की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई थी।

ये भी पढ़ें:   Dead Body 👁️:- रेस्क्यू टीम के सघन सर्च अभियान से रात में ही मिला बच्चे का शव

एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रात्रि के घनघोर अंधेरे व विषम परिस्थितियों के बावजूद कड़ी मशक्कत के बाद मनोज सिंह बिष्ट पुत्र जगमोहन सिंह निवासी नौगांव व अजय सिंह बिष्ट इन दोनों के शव को मुख्य सड़क तक लाया गया तथा शिनाख्त हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *