रेस्क्यूFemale Passenger:- केदारनाथ यात्रा के दौरान घोड़े से गिरी हरियाणा की महिला यात्री Panchur Varta27 June 202627 June 202601 mins रुद्रप्रयाग 27 जून 2026। श्री केदारनाथ धाम की यात्रा पर आई एक 44 वर्षीय महिला यात्री घोड़े से गिरकर घायल हो गई। समय पर सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ और वाईएमएफ की टीमों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को रेस्क्यू कर गौरीकुंड बाजार तक सुरक्षित पहुंचाया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गौरीकुंड में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट से सूचना मिली थी, कि केदारनाथ से गौरीकुंड आते समय ‘छोड़ी’ नामक स्थान पर एक महिला यात्री घोड़े से गिर गई है। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ और वाईएमएफ की रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना हो गईं। टीम ने घायल महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद गौरीकुंड बाजार तक पहुंचाया। बताया गया कि घायल महिला की पहचान हरियाणा निवासी सुलेखा, उम्र 44 वर्ष के रूप में हुई है। वह केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। प्रशासन ने सभी तीर्थयात्रियों से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और घोड़ा-खच्चर पर यात्रा करते समय सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने की अपील की है। ये भी पढ़ें: Trackers Rescue:- जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हर्षिल हेलीपैड पहुंचकर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया Post navigation Previous: New Life 🧬:- डॉक्टरों की टीम ने महिला के पेट से 15 किलो की ओवेरियन ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकालाNext: Resuscitation:-रिस्पना नदी का पुनर्जीवन केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनसहभागिता से जुड़ा एक व्यापक पर्यावरणीय मिशन- डीएम Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Rescue:- कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण Panchur Varta29 September 202629 September 2026 0
Trackers Rescue:- जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हर्षिल हेलीपैड पहुंचकर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया Panchur Varta28 September 202628 September 2026 0
Trackers:- उत्तरकाशी में फंसे एक एक ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री Panchur Varta28 September 202628 September 2026 0
Rescue:- कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से पहुंचाया हर्षिल Panchur Varta28 September 202628 September 2026 0