देश-विदेशConference :- राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुए उत्तराखण्ड के ग्राम्य विकास मंत्री चौधरी Panchur Varta30 June 202601 mins नई दिल्ली 30 जून 2026। ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने नई दिल्ली (पूसा परिसर) में ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय, “राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन” में प्रतिभाग किया। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में देशभर के ग्रामीण विकास मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों के साथ, ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य को साकार करने हेतु ग्रामीण विकास की योजनाओं, नवाचारों और चुनौतियों पर सार्थक चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सम्मेलन में प्राप्त अनुभवों एवं विभिन्न राज्यों की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों का लाभ उत्तराखण्ड में भी लिया जाएगा, जिससे केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचाते हुए राज्य के ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी। ‘गांवों का विकास ही भारत का विकास’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए, उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास हेतु केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर और तेजी से लागू करने का संकल्प दोहराया। ये भी पढ़ें: Motor Bridge 🌉:-भारत-नेपाल मैत्री को नई मजबूती देगा छारछुम मोटर पुल -सीएम धामी Post navigation Previous: Horoscope :- मंगलवार का पंचांग और राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिनNext: Strong :- सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएंः डॉ. रावत Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Motor Bridge 🌉:-भारत-नेपाल मैत्री को नई मजबूती देगा छारछुम मोटर पुल -सीएम धामी Panchur Varta23 November 2026 0
Expressed Condolences:- सीएम धामी ने हरिद्वार पहुंचकर योगी आदित्यनाथ की दिवंगत माता सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताया शोक Panchur Varta21 November 2026 0
Demand:- उत्तराखण्ड के विकास, कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री से किया अनुरोध Panchur Varta20 November 202620 November 2026 0
British Citizen:- ललित मोदी को मिली ब्रिटेन की नागरिकता, 16 साल बाद बने ब्रिटिश नागरिक Panchur Varta20 November 202620 November 2026 0