Headlines

Last Days :- मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली की विभिन्न विधानसभा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड-शो किये

दिल्ली – दिल्ली विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड-शो किये।

उन्होंने पटेल नगर, क़रोलबाग और संगम विहार में आयोजित इन रोड-शो में भारी जनसमर्थन देखने को मिला, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय जनता और उत्तराखंडी प्रवासी भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री धामी ने यमुना नदी की स्वच्छता, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और शराब माफिया को बढ़ावा देने जैसे गंभीर मुद्दों पर सवाल उठाए। प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यमुना नदी में जहर मिलाने की बात करने वाले अरविंद केजरीवाल की मानसिकता ही जहरीली है। अगर झूठ बोलने की कोई प्रतियोगिता होती तो वे निश्चय ही गोल्ड मेडल लाते।

ये भी पढ़ें:   Emotional Remembrance:- महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण

सीएम धामी ने अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के खिलाफ और भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी ने हमारे वीर सैनिकों के पराक्रम और वीरता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर भारतीय सेना की परंपरा का अपमान किया है।

उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के विकास में कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। वे सिर्फ राजनीति में अपनी स्वार्थपूर्ति करने में लगे हैं, जबकि दिल्ली की जनता को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए थीं।

सीएम धामी ने कहा कि दिल्ली का कायाकल्प होगा, विकास की रफ्तार बढ़ेगी, और भाजपा की सरकार बनने से दिल्ली में विकास का कमल खिलने जा रहा है। दिल्ली की जनता अब बदलाव चाहती है, और भाजपा ही वह पार्टी है जो हमेशा अपने वादों को पूरा करती है।

ये भी पढ़ें:   Effigy Burnt🔥:- हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के कार्यक्रम का उक्रांद ने किया विरोध,सीएयू और सरकार का पुतला फूंका

उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे 5 फरवरी को मतदान में भाजपा को विजयी बनाकर विकास का मार्ग प्रशस्त करें और भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और झूठ के खिलाफ सख्त संदेश दें।

रोड-शो में सीएम धामी के साथ भाजपा प्रत्याशी राज कुमार आनंद, दुष्यंत कुमार गौतम, चंदन कुमार चौधरी, और कई अन्य पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *