Headlines

Drug smuggler:-मादक पदार्थों के साथ  नशा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ़्तार 

देहरादून  -पुलिस का अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर और उनके विरूद्ध  कार्यवाही करते हुए ।

समस्त जिले के थाना क्षेत्रों में लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। ऐसे ही कैंट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान भत्ता ग्राउंड यमुना कॉलोनी के पास से एक अभियुक्त दीपक चन्द्र को 8.91 ग्राम अवैध स्मैक सहित स्कूटी संख्या UK 07 FN 0750 में ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से स्मैक बेच कर अर्जित की गई 14000/- रु की धनराशि बरामद की गयी। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कैन्ट पर मु0अ0स0 -27 /2025 धारा 8/21/27/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़ें:   Contract Killer:-पश्चिमी उप्र का कुख्यात शार्प शूटर राजन उर्फ जैकी को दून पुलिस ने किया गिरफ़्त में 

दीपक चंद आगरी पुत्र बलवंत राम, निवासी हरिपुर नवादा, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र 24 वर्षीय के पास से पुलिस ने  8.91 ग्राम अवैध स्मैक जिसकी कीमत 14,000 के करीब है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *