Headlines

Revelation:- गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का मोबाइल फोन चुराने वाला चोर आया पुलिस की गिरफ्त में

देहरादून – मूलचंद त्यागी रजिस्टार जनरल हाई कोर्ट गुजरात ने थाना राजपुर पर शिकायती प्रार्थना दिया कि अज्ञात चोर ने मसूरी रोड स्थित फुटहिल गार्डन वेडिंग पॉइंट में एक शादी समारोह के दौरान सुनीता अग्रवाल चीफ जस्टिस न्यायालय गुजरात हाई कोर्ट अहमदाबाद के दो आईफोन चुरा लिए हैं।

जिस सम्बन्ध में थाना राजपुर में तत्काल मु0अ0सं0 15/25 धारा 305(2) BNS बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया। चोरी की घटना के खुलासे को थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में राजपुर पुलिस एवं SOG की अलग अलग टीमों का गठन किया ।

गठित पुलिस टीमों ने घटनास्थल एवं उसके आस-पास आने जाने वाले समस्त मार्गों के सीसीटीवी कैमरों को देखा और सर्विलांस के माध्यम से घटनास्थल के आस पास का डेटा संकलित किया गया एवं मैनवल पुलिसिंग करते हुए।

ये भी पढ़ें:   Conspiracy:- साढ़े सात लाख के डेयरी सौदे से शुरू हुआ विवाद, पैसे के लेन-देन को लेकर अगवा करने की साजिश

पूर्व में चोरी की घटना में प्रकाश में आये गिरोह एवं उनके सदस्यों के बारे में जानकारी एकत्रित की गयी साथ ही चोरी के अभियोगों में जेल से छूटे अभियुक्तों के भी सत्यापन की कार्यवाही की गई।

इसी बीच पुलिस टीम को सर्विलांस के आधार पर चोरी किये गये 01 मोबाइल फोन की ग्राम बरसाम थाना अंचल सिमरी बखत्यारपुर जिला सहरसा बिहार में होने की जानकारी प्राप्त हुई,

जिस पर एक पुलिस टीम को तत्काल बिहार के लिये रवाना किया गया तथा सर्विलान्स की मदद से बिहार में खलील नामक व्यक्ति से चोरी किये गए दोनो मोबाइल फ़ोन बरामद किये गए, जिसने पूछताछ में बताया कि उसके द्वारा घण्टाघर देहरादून में एक व्यक्ति से राह चलते मोबाइल फोनों को खरीदा था,

ये भी पढ़ें:   Conspiracy:- साढ़े सात लाख के डेयरी सौदे से शुरू हुआ विवाद, पैसे के लेन-देन को लेकर अगवा करने की साजिश

जिसकी फोटो उसके द्वारा खींच ली गयी थी। जिस पर संधिक्त अभियुक्त की फ़ोटो प्राप्त करते हुए टीम द्वारा मैनवल पुलिसिंग करते हुए।

मुखबिर की सूचना पर दून ट्रैफल गॉड से बीमा विहार रोड के पास चेकिंग के दौरान मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त गोविंद साहू को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त गोविंद साहू द्वारा बताया कि वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है तथा वर्तमान में चक्कूवाला इंदिरा नगर में अपने परिवार के साथ रहता है ।

वह अपने नशे की लत पूरी करने के लिए मोबाइल/लैपटॉप आदी चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। अभियुक्त पूर्व में जोमैटो कम्पनी में डिलीवरी व्वॉय का काम करता था तथा वर्तमान में रैपीडो में काम कर रहा था।

ये भी पढ़ें:   Conspiracy:- साढ़े सात लाख के डेयरी सौदे से शुरू हुआ विवाद, पैसे के लेन-देन को लेकर अगवा करने की साजिश

किसी सवारी को छोड़ने वह फुटहिल गार्डन मसूरी रोड में गया, जहाँ सवारी छोड़ने के पश्चात उसने वेडिंग पॉइंट में काफी भीड़ भाड़ होने पर अंदर जाकर कुर्सी पर रखे बैग के अंदर से दो आईफोन चुराकर उन्हे घण्टाघर के पास एक राह चलते व्यक्ति को बेच दिया था। अभियुक्त का पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसकी जानकारी की जा रही है।

गोविंद साहू पुत्र स्वर्गीय रामनाथ साहू निवासी इंदिरा कॉलोनी, चक्कू वाला, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 31 वर्ष। मूल निवासी जनपद छपरा बिहार।बरामदगी-एप्पल आईफोन 13,-एप्पल आईफोन 14।

अभियुक्त गोविंद साहू के विरुद्ध कोतवाली नगर, थाना रायपुर सहित अन्य थानों में कई अभियोग पंजीकृत है जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *