Headlines

Consensus:- रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनेगी

नई दिल्ली – रेखा गुप्ता जिंदल को दिल्ली में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। यह घोषणा विधायक दल की बैठक के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने की है। उन्होंने बताया कि रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से विधायक दल की नेता चुना गया है।

रेखा गुप्ता जिंदल को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर ट्वीट किया, तो वही खेल मंत्री रेखा आर्य ने फेसबुक के अपनी पेज पर हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी।

वहीं 50 वर्षीय रेखा गुप्ता जिंदल चौथी महिला मुख्यमंत्री बनेगी इसे पहले स्वर्गीय सुषमा स्वराज और स्वर्गीय शीला दीक्षित ने दिल्ली के सिंहासन पर बैठी थी और बखूबी दिल्ली को संभाला था।

ये भी पढ़ें:   Development :- राज्य के सड़क विकास से सीमांत क्षेत्रों और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान - सीएम धामी

इस निर्णय के साथ रेखा गुप्ता दिल्ली में भाजपा विधायक दल की नेता बन गई हैं। यह उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी होगी, क्योंकि उन्हें दिल्ली में भाजपा के विधायकों का नेतृत्व करना होगा और पार्टी के हितों की रक्षा करनी होगी।

रेखा गुप्ता के इस निर्णय पर भाजपा के कई नेताओं ने बधाई दी है। उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं और उम्मीद की गई है कि वह दिल्ली में भाजपा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

इस निर्णय से यह स्पष्ट होता है कि भाजपा दिल्ली में अपनी मजबूती को बनाए रखने के लिए प्रयासरत है। रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा दिल्ली में अपनी राजनीतिक गतिविधियों को और मजबूत बनाने का प्रयास करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *