Headlines

Encounter :- पुलिस और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ पैर में लगी गोली

हरिद्वार – रानीपुर कोतवाली पुलिस ओर 50 हजार इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस पर फायर झौंक दिया जिसकी जवाबी फायरिंग में रानीपुर कोतवाली पुलिस ने बदमाश के पैर में गोली मारी।

गोली लगने से बदमाश घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर  उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बदमाश कोतवाली रानीपुर क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर हैं, जो कि गत माह अक्टूबर 24 में शिवालिक नगर से ई रिक्शा चोरी मामले में चेतक व होमगार्ड के द्वारा पकड़े जाने पर होमगार्ड पर जानलेवा हमला कर फरार हो गया था।

ये भी पढ़ें:   Fights:-युवकों में मार-पीट के दौरान घायल युवक की अस्पताल में मृत्यु, तीन को पुलिस ने लिया हिरासत में

बदमाश की पुलिस को सरगर्मी से तलाश थी, पकड़ा गया बदमाश के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है फरार बदमाश पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित था।

वहीं मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल, एसपी जितेंद्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला समेत पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर एसएसपी ने अपने अधीनस्थों के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया ।

निरीक्षण करने के बाद एसएसपी जिला अस्पताल पहुंचकर बदमाश के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिकित्सक से जानकारी ली।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि बीती रात कोतवाली रानीपुर पुलिस को सूचना मिली कि होमगार्ड पर जानलेवा हमला करने में फरार 50 हजार का इनामी अपने घर आ रहा है।

ये भी पढ़ें:   Fights:-युवकों में मार-पीट के दौरान घायल युवक की अस्पताल में मृत्यु, तीन को पुलिस ने लिया हिरासत में

इसी सूचना पर पुलिस टीम ने इनामी बदमाश को दबोचने के लिए चैकिंग अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने चैकिंग के लिए आ रही बाईक को रोकने का इशारा किया।

लेकिन बाइक सवार ने पुलिस टीम पर गोलियां चलाते हुए भागने का प्रयास किया।पुलिस टीम ने भी अपना बचाव करते हुए जवाबी  फायरिंग करनी पड़ी और इसी कार्यवाही के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसको दबोच लिया।

पुलिस ने घटना स्थल से एक तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस बरामद किये। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जिसकी पहचान साबिर पुत्र आरिफ निवासी अहबाबनगर रानीपुर हरिद्वार के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Traven – Personal & Lifestyle Blog WordPress Theme Travenu – Travel & Tour Agency Elementor Template Kit Travesia | Travel Agency and Tour Booking WordPress Theme TraveX – Travel & Tour Agency Elementor Template Kit Travic – Tour & Travels Agency WordPress Theme Travil – Travel & Tour Booking WordPress Theme Travila – Modern Travel & Tour Booking WordPress Theme Travis | Photography WordPress Theme Travisa – Immigration & Visa Consulting Elementor Template Kit Travivu – Travel & Tour Booking WordPress Theme