Headlines

Bogus:- फर्जी दस्तावेजों से फ्लैट की रजिस्ट्री करवाने वाला आया पुलिस की गिरफ्त

देहरादून  – वादी महेंद्र सिंह रावत निवासी ग्रीन व्यू अपार्टमेंट सहस्त्रधारा रोड, राजपुर ने 13 मई  24 को थाना राजपुर में तहरीर दी कि अभिनय अरुण कुमार सिन्हा नाम के व्यक्ति ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके फ्लैट के फर्जी दस्तावेज बनाकर उनके फ्लैट को असद जमाल नाम के व्यक्ति को बेच दिया।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु०अ०सं०- 115/24, धारा 420/467/468/471/120(b) भादवी में अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों के विरुद्ध जांच पड़ताल करते हुए थानाध्यक्ष राजपुर ने अभियोग की विवेचना के दौरान विवेचक द्वारा रजिस्ट्री कार्यालय देहरादून , राजस्व विभाग व विभिन्न बैंकों से विवेचना से संबंधित दस्तावेज प्राप्त कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई,

ये भी पढ़ें:   Fair Investigation:-एसपी मुख्यालय ने परिवार का पक्ष सुनकर जुटाई अहम जानकारी, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

साथ ही प्राप्त दस्तावेजों तथा साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में वांछित अभियुक्त अभिनय अरुण कुमार को  09 मार्च को गुरुग्राम हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उसके द्वारा महेंद्र सिंह को सहस्त्र धारा रोड स्थित अपना फ्लैट 19 लाख रुपए में बेचा था, जिसमें महेंद्र सिंह द्वारा मरम्मत का काम करवाया जा रहा था, इसी दौरान महेंद्र सिंह द्वारा अभियुक्त को उक्त फ्लैट को किसी अन्य को बेचने के संबंध में बताया गया।

जिस पर अभियुक्त द्वारा उक्त फ्लैट के फर्जी दस्तावेज बनाकर 24 लाख रुपये में उक्त फ्लैट की फर्जी रजिस्ट्री असद जमाल नाम के व्यक्ति को कर दी। अभियुक्त से पूछताछ में धोखाधड़ी के शामिल 02 अन्य लोगो के नाम प्रकाश में आये है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

ये भी पढ़ें:   Street Crime:-नशेड़ी युवक ने वृद्ध महिला से की चेन स्नेचिंग पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त अभिनय अरुण कुमार सिन्हा पुत्र अरुण कुमार निवासी फ्लैट नंबर 01, गंगोत्री विहार, कैनाल रोड,

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *