Headlines

Body :- गहरी खाई में गिरे व्यक्ति का एस डी आर एफ ने किया शव बरामद 

पौड़ी –  जिला नियंत्रण कक्ष पौड़ी ने एस डी आर एफ टीम को सूचना दी कि देवप्रयाग थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति खाई में गिरा है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना पर पोस्ट श्रीनगर से एसडीआरएफ टीम निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

अज्ञात व्यक्ति देवप्रयाग क्षेत्रांतर्गत लगभग 200 मीटर गहरी खाई में मृत अवस्था में गिरा था। एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर,

विषम परिस्थितियों के बीच गहरी खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद शव को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। इसके पश्चात, शव को शिनाख्त एवं आवश्यक कानूनी कार्यवाही हेतु जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   Body Recovered:- शक्ति नहर में लापता महिला का एस डी आर एफ ने किया शव बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *