Headlines

दीपोत्सव में लगभग सवा लाख से अधिक दीपों से जगमगाया परेड ग्राउंड

देहरादून – जिलाधिकारी सोनिका ने परेड ग्राउंड में दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव में लगभग सवा लाख से अधिक दीपों से जगमगाया जाएगा,जिसके लिए परेड ग्राउण्ड में व्यवस्था बनाई जा रही है।  जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थल परेडग्राउण्ड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाओं को समयबद्ध पूर्ण करें। तथा कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेटिंग, विद्युत, पेयजल सहित समुचित व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी  झरना कमठान, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, अधि0 अभि0 जितेन्द्र कुमार त्रिपाटी, अधि0 अभि0 उषा भण्डारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   Save Fuel⛽:-ईंधन बचाओ अभियान, ना घोड़ा ना गाड़ी पैदल चली अपनी सवारी डीएम मयूर दीक्षित

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *