Headlines

Bhanu Award:-  पी.एन. राई को नेपाली भाषा और साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान के लिए भानु पुरस्कार 

देहरादून –  अखिल भारतीय नेपाली भाषा समिति की एक विशेष बैठक में चर्चा के बाद सर्वसम्मति से वर्ष 2024 के लिए ‘भानु पुरस्कार’ का निर्णय किया गया है।

यह समिति भारत में नेपाली भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्ति को हर वर्ष ‘भानु पुरस्कार’ प्रदान करती है।

इस क्रम में वर्ष 2024 का ‘भानु पुरस्कार’ देहरादून निवासी वरिष्ठ साहित्यकार पी.एन. राई को को प्रदान किये जाने घोषणा की गई है।

राई को नेपाली साहित्य की श्रीवृद्धि के लिए निरंतर समर्पित रहने तथा नेपाली भाषा और साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   Cabinet:-  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: सचिव शैलेश बगौली ने दी 17 महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी 

रक्षा लेखा विभाग से सेवानिवृत्त श्री राई कई नेपाली रचनाओं और कृतियों के लेखक हैं और पलायन की पीड़ा पर आधारित उनका एक कथासंग्रह ‘आफ्नो हूलबाट छुट्टिएपछि’ पिछले साल देहरादून से प्रकाशित हुआ था।

उल्लेखनीय है कि समिति भाषा एवं साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अखिल भारतीय स्तर पर पुस्तक प्रकाशन, काव्य गोष्ठी, साहित्यिक संगोष्ठी, पुरस्कार एवं प्रतियोगिता सहित विभिन्न साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन करती है।

समिति द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाने वाले इस सम्मान से पूर्व में भागसू के  मगन ‘पथिक’, सिक्किम के डॉ. घनश्याम नेपाल, बनारस के दुर्गा प्रसाद श्रेष्ठ,

दार्जिलिंग के डॉ. कमला सांकृत्यायन और प्रेम प्रधान, शिमला से जयदेव किरण और देहरादून से कर्नल सी. बी. थापा, बाबर गुरुंग, पदम सिंह कार्की, पी.पी. शर्मा, शिव सिंह राणा एवं  बी. बी. राणा ‘क्षितिज’ जैसे प्रख्यात साहित्यकारों को सम्मानित किया गया है।

ये भी पढ़ें:   Outsiders:- कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन रहे होमस्टे में ठहरे बाहरी लोग

उन्हें यह पुरस्कार अगले महीने आयोजित होने वाले एक सार्वजनिक समारोह में प्रदान किया जाएगा। 6 अप्रैल को नेहरूग्राम, देहरादून में आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह एवं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में नेपाली भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र से जुड़े सभी संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Autostar – Car Rental WordPress Theme AutoTrics – Car Repair & Auto Service Elementor Template Kit Autozpro – Auto Parts WooCommerce WordPress Theme Autrics | Car Services and Auto Mechanic WordPress Theme Autumn – Responsive Prestashop 1.6 Theme with Blog Autusin - Auto Parts & Car Accessories Shop Elementor WooCommerce WordPress Theme Auxo – Minimal WooCommerce Shopping WordPress Theme Auzora – Drone Aerial Photography Elementor Template Kit AV Studio – One Page WordPress Theme Avada | Website Builder For WordPress & WooCommerce